{"_id":"5abf22a44f1c1bd5618b4adc","slug":"vishal-mishra-new-film-hum-honge-kamyab-will-be-release-on-june-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘हम दोनों होंगे कामयाब’ फिल्म में दिखेगा 'यूपी वाला स्टाइल', जून में हो रही रिलीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हम दोनों होंगे कामयाब’ फिल्म में दिखेगा 'यूपी वाला स्टाइल', जून में हो रही रिलीज
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 04 Apr 2018 08:37 AM IST
सार
- जून में होगी रिलीज, शहर के विशाल मिश्रा ने बनाई है फिल्म
- कुनाल रॉय कपूर, तारा अलीशा बेरी और राजेश शर्मा हैं मुख्य भूमिकाओं में
विज्ञापन
हम दोनों होंगे कामयाब फिल्म जून में हो रही रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिल्वर स्क्रीन पर कनपुरिया स्टाइल को जग जाहिर करने वाली ‘बंटी बबली’, ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘दबंग-2’, ‘टशन’ जैसी पॉपुलर फिल्मों के बाद अब एक और बॉलीवुड फिल्म शहर की भाषा और बोली से पूरे देश को रूबरू कराएगी। डायरेक्टर विशाल मिश्रा की फिल्म ‘हम दोनों होंगे कामयाब’ जून 2018 में वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के लीड एक्टर कुनाल रॉय कपूर हैं जो ‘नौटंकी साला’, ‘डेली बेली’, ‘जवानी दिवानी’, ‘एक्शन जैक्सन’ फिल्मों में काम कर चुके हैं इसके अलावा एक्ट्रेस तारा अलीशा बेरी हैं जिनके जलवे दर्शकों ने ‘लव गेम्स’, ‘चोखेरबाली’ और ‘मस्तराम’ फिल्मों में देखे थे।
कुनाल रॉय कपूर और अलीशा बेरी
यूपी की कहानियों पर आधारित ‘दम लगा के हइशा’, ‘शुभ मंगल सावधान’ और ‘बरेली की बफी’ जैसी रोमांटिक फिल्मों के बाद अब कानपुर की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘हम दोनों होंगे कामयाब’ दर्शकों के मनोरंजन के लिए आ रही है। डायरेक्टर विशाल मिश्रा की ये फिल्म सिनेमाघरों और ऑनलाइन मार्केट में जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर डायरेक्टर विशाल मिश्रा काफी उत्साहित हैं। विशाल ने बताया कि राज कुशवाहा के प्रोडक्शन और प्रमोद गौड़ के को-प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म जून 2018 में रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म की डेट अभी फाइनल नहीं है। फिल्म निर्देशक विशाल खुद कानपुर से ही हैं तो उन्हें फिल्म को यूपी का टच देने में मुश्किलें नहीं हुईं। ‘हम दोनों होंगे कामयाब’ में तनु वेड्स मनु-2, बीए पास, डर्टी पिक्चर, बजरंगी भाईजान जैसी सुपरहिट फिल्मों से बॉलीवुड के फेमस एक्टर बन चुके राजेश शर्मा हिरोइन तारा अलीशा के पिता का रोल निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी कानपुर के नवदंपति पर केंद्रित है। इस फिल्म की शूटिंग दो साल पहले काकादेव, उन्नाव, शिवाला, मोतीझील, बिठूर गंगा घाट में हुई थी।
तमाम बॉलीवुड फिल्मों से रहा है कानपुर का कनेक्शन
हम दोनों होंगे कामयाब फिल्म जून में हो रही रिलीज
अच्छे खासे बजट की बॉलीवुड फिल्म ‘हम दोनों होंगे कामयाब’ से पहले तनु वेड्स मनु, तनु वेड्स मनु-2, टशन, दबंग-2, ‘साईं वर्सेज आई’, ‘तीसरी कसम’, ‘द लेजेन्ड ऑफ भगत सिंह’, ‘शहीद भगत सिंह’, ‘महल’, ‘आवारा’, ‘बेईमान’ फिल्मों से कानपुर का कनेक्शन जुड़ चुका है। इन सबके अलावा ‘बाबर’, ‘बिल्ला’, ‘बंटी बबली’, ‘जॉली एलएलबी-2’ में कहीं न कहीं कानपुर का जिक्र बतौर कहानी में बोली-भाषा और संस्कृति के तौर पर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोफाइल:-
फिल्म के डायरेक्टर हैं कानपुर के विशाल मिश्रा
नाम- विशाल मिश्रा
घर- किदवई नगर
जन्मतिथि- 5 अप्रैल 1979
पिता- आई सर्जन डॉ. आलोक मिश्रा (रिटायर्ड सीएमओ)
मां- डॉ. इरा मिश्रा
शुरुआती पढ़ाई- 10वीं और 12वीं पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, नवाबगंज से
ग्रेजुएशन- पीपीएन कॉलेज, परेड
पोस्ट ग्रेजुएशन- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी), बंगलूरू से एमबीए पूरा करने के बाद फैशन मार्केटिंग की जॉब मुंबई, गुरुग्राम, यूके और दुबई में करने के बाद 2002 में मुंबई जाकर बस गए और फिल्म मेकिंग, स्क्त्रिस्प्ट राइटिंग का काम शुरू कर दिया।
पहली फिल्म- कॉमेडी फिल्म ‘कॉफी विद डी’-2017 में रिलीज हुई फिल्म के कलाकार- सुनील ग्रोवर, जाकिर हुसैन, पंकज त्रिपाठी और राजेश शर्मा
नए प्रोजेक्ट- ‘होटल मिलन’ ‘पहेली- कैन यू सॉल्व योर मर्डर मिस्ट्री’
घर- किदवई नगर
जन्मतिथि- 5 अप्रैल 1979
पिता- आई सर्जन डॉ. आलोक मिश्रा (रिटायर्ड सीएमओ)
मां- डॉ. इरा मिश्रा
शुरुआती पढ़ाई- 10वीं और 12वीं पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, नवाबगंज से
ग्रेजुएशन- पीपीएन कॉलेज, परेड
पोस्ट ग्रेजुएशन- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी), बंगलूरू से एमबीए पूरा करने के बाद फैशन मार्केटिंग की जॉब मुंबई, गुरुग्राम, यूके और दुबई में करने के बाद 2002 में मुंबई जाकर बस गए और फिल्म मेकिंग, स्क्त्रिस्प्ट राइटिंग का काम शुरू कर दिया।
पहली फिल्म- कॉमेडी फिल्म ‘कॉफी विद डी’-2017 में रिलीज हुई फिल्म के कलाकार- सुनील ग्रोवर, जाकिर हुसैन, पंकज त्रिपाठी और राजेश शर्मा
नए प्रोजेक्ट- ‘होटल मिलन’ ‘पहेली- कैन यू सॉल्व योर मर्डर मिस्ट्री’