फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Traveling home for Diwali is cheaper but the return journey will come at a high cost

कानपुर: दिवाली पर घर जाना सस्ता, वापसी के लिए चुकाने होंगे भारी दाम, पहले से टिकट बुकिंग करा रहे हैं यात्री

Wed, 21 Oct 2026 09:53 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 21 Oct 2026 09:53 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर से दिवाली के मौके पर घर जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए हवाई किराए आसमान छू रहे हैं। त्योहार के चलते कानपुर से बाहर जाने का किराया तो कम या सामान्य है, लेकिन दीपावली के बाद घर वापसी के लिए यात्रियों को दोगुने से भी ज्यादा दाम चुकाने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Traveling home for Diwali is cheaper but the return journey will come at a high cost
कानपुर एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में दिवाली पर घर पहुंचने की जल्दबाजी के बीच हवाई किरायों में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है। छह नवंबर को धनतेरस, सात को छोटी दिवाली और आठ नवंबर को बड़ी दिवाली के मद्देनजर यात्री 15 दिन पहले से टिकट बुक करा रहे हैं। टिकटों की उपलब्धता घटने और किराया बढ़ने के कारण बुकिंग तेज हो गई है। दिवाली के आसपास कई उड़ानों की सीटें लगभग फुल हो रही हैं।

विज्ञापन

कानपुर से दिल्ली का किराया छह, सात और आठ नवंबर को 5,184 से 5,499 रुपये रहेगा, जबकि नौ नवंबर को 6,129 और 10 नवंबर से अगले कुछ दिनों तक 12,114 रुपये हो जाएगा। दिल्ली से कानपुर का किराया छह से आठ नवंबर तक 12,437 रुपये है। कानपुर से मुंबई का किराया छह से नौ नवंबर तक 7,475 से 8,278 रुपये रहेगा। 10 नवंबर को यह 20,694 और एक नवंबर को 21,088 रुपये बताया गया है। मुंबई से कानपुर का किराया छह से आठ नवंबर तक 21,968 रुपये रहेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

समय और सीटों की उपलब्धता के अनुसार बदल सकता है किराया
कानपुर से बंगलुरू का किराया छह से आठ नवंबर तक 9,177 से 9,446 रुपये और 10 नवंबर से 14,343 रुपये होगा। बंगलुरू से कानपुर का किराया छह नवंबर को 22,378, सात को 28,230 और आठ को 20,488 रुपये है। एयरपोर्ट अधिकारी डॉ. प्रदीप यादव के मुताबिक, त्योहार पर किराये में उतार-चढ़ाव होता है और यात्री पहले से बुकिंग करा रहे हैं। कानपुर से दिल्ली-मुंबई की उड़ानें रोजाना, जबकि बंगलुरू की उड़ानें सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध हैं। किराया समय और सीटों की उपलब्धता के अनुसार बदल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed