{"_id":"5fa98a63bc02b20b142e3124","slug":"video-of-talgram-kotwal-taking-bribe-goes-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तालग्राम कोतवाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, महिला की जमीन से कब्जा मुक्त कराने को मांगे थे 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तालग्राम कोतवाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, महिला की जमीन से कब्जा मुक्त कराने को मांगे थे 50 हजार रुपये
Tue, 10 Nov 2020 12:01 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
तालग्राम थानेदार इंद्रपाल सरोज अपने कार्यालय में रुपये गिनते हुए
- फोटो : अमर उजाला
सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने का दावा कर रही है। वहीं दूसरी ओर जिले के तालग्राम थाने में थानेदार का रुपये गिनते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि यह रकम रिश्चत की है और वह उसे गिन रहे थे।
एएसपी विनोद कुमार का कहना है कि वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामला तालग्राम थाने का है। यहां के क्षेत्र के चौखटा निवासी मायादेवी पत्नी रामसेवक उर्फ नाथूराम महिला की जमीन पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया।
महिला पुलिस की चौखट पर दौड़ते-दौड़ते थक गई लेकिन उसको न्याय नहीं मिला। महिला का बेटा सूर्यप्रकाश फरियाद लेकर थाने पहुंचा तो थानेदार इंद्रपाल सरोज ने जमीन कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मायादेवी का आरोप है कि थानेदार ने 50 हजार रुपये की मांग की। गरीबी का हवाला देने पर 20 हजार रुपये में मामला तय हुआ। सोमवार को बेटे ने 10 हजार रुपये कार्यालय में थमा दिए जबकि 10 हजार रुपये मंगलवार को देने की बात कही।

यही वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में थानेदार अपने कार्यालय में बैठकर रुपये गिनते दिख रहे हैं। थानेदार इंद्रपाल सरोज वीडियो में कहते दिखे हैं कि अपने कागज तैयार रखना। रविवार को गांव में आएंगे।
दूसरी ओर थानेदार इंद्रपाल सरोज का कहना है कि जमीन का विवाद था। इसमें दोनों पक्षों में समझौता हुआ। आपस में रुपये का लेनदेन किया गया। वह उन्हीं के कहने पर रुपये गिन रहे थे। इसका 10 रुपये का स्टांप पेपर भी लिखवाकर रख लिया गया है। मेरे रुपये लेने की बात गलत है।
महिला को मायके में मिली थी जमीन
थाना तालग्राम के चौखटा निवासी मायादेवी के पिता मेवाराम की कुछ साल पहले मौत हो गई। मायादेवी की शादी औरैया के थाना विधूना अंतर्गत संवाद कटरा निवासी रामसेवक उर्फ नाथूराम से हुई। परिवार में इकलौती संतान होने की वजह से उन्हें मायके में छह बीघा जमीन मिली। महिला का आरोप है कि इस जमीन पर परिवार के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। महिला इस जमीन को मुक्त कराने के लिए बार-बार थाने व प्रशासनिक अफसरों के यहां चक्कर लगा रही थी। सोमवार को महिला के छोटे पुत्र सूर्यप्रकाश ने कोतवाल से बात कर सुविधा शुल्क देने की बात कही, तो कोतवाल ने जमीन कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन दे दिया।

एएसपी विनोद कुमार का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वीडियो देखने के बाद ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।