{"_id":"5f99abd68ebc3e5fab3989e7","slug":"up-vande-bharat-express-survives-accident-in-auraiya-glass-of-many-coaches","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वंदे भारत एक्सप्रेस औरैया में हादसे का शिकार होने से बची, कई कोच के शीशे चटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वंदे भारत एक्सप्रेस औरैया में हादसे का शिकार होने से बची, कई कोच के शीशे चटके
Wed, 28 Oct 2020 11:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन 18
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के औरैया में वाराणसी से नई दिल्ली जा रही हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बच गई। बंद क्रासिंग के बीच ट्रैक पर पड़ी साइिकल टकराने से वंदेभारत एक्सप्रेस के कई कोच के शीशे चटक गए। हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस वाराणसी से नई दिल्ली जा रही थी।
विज्ञापन
शाम करीब 7:40 बजे कंचौसी से गुजरना था। जिसपर गेटमैन ने क्राॅसिंग का गेट बंद कर दिया था। इस बीच ढिकियापुर का रहने वाला एक किशोर कंचौसी कस्बे से घर जा रहा था। बंद रेलवे क्रासिंग के फाटक के नीचे साइकिल निकालने लगा तभी उसे अप ट्रैक पर वंदे भारत एक्सप्रेस आते दिखाई दी।
विज्ञापन
इसपर वह घबरा गया और ट्रैक पर साइिकल छोड़कर अपनी जान बचाकर भागा। तभी तेज रफ्तार वंदेभारत एक्सप्रेस आ गई और ट्रैक पर पड़ी साइिकल में टक्कर लगते ही उसके परखचे उड़ गए। साइिकल के टूटे टुकड़े ट्रेन के कोच की खिड़की से जा टकराए, जिससे उसके शीशे चटककर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन