फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP PPS Mohsin Case Victim Denies Allegations, Claims Story Fabricated Amidst Wife Claims

UP PPS Mohsin Case: 'छात्रा ने गढ़ी कहानी, कोई सच्चाई नहीं', मोहसिन की बीवी के आरोपों पर पीड़िता ने कही ये बात

Sat, 03 May 2025 12:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 May 2025 12:10 PM IST
सार

कानपुर आईआईटी की पीएचडी छात्रा संग यौन शोषण मामले में एसीपी मोहसिन के परिवार ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। इसके कुछ देर बाद पीड़ित छात्रा ने भी पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। पीएचडी छात्रा ने मांग की है कि एफआईआर निरस्त होनी चाहिए, मोहसिन की पत्नी सुहैला सैफ ने कहा कि धाराएं बढ़नी चाहिए।

विज्ञापन
UP PPS Mohsin Case Victim Denies Allegations, Claims Story Fabricated Amidst Wife Claims
UP PPS Mohsin Khan Cas - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर आईआईटी की पीएचडी छात्रा संग यौन शोषण का मामला शुक्रवार को एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। दरअसल निलंबित एसीपी मोहसिन का परिवार और यौन उत्पीड़न की शिकार हुई पीड़िता शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से मिलने पहुंची।
विज्ञापन


मोहसिन की मां और पत्नी ने कोर्ट के आदेश पर छात्रा के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर में जहां हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाने की मांग की। वहीं पीड़िता ने मोहसिन की पत्नी की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर को झूठी बताते हुए उसे स्पंज करने की मांग की। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने दोनों पक्षों को जांच के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पिछले वर्ष 12 दिसंबर को आईआईटी की पीएचडी छात्रा ने एसीपी मोहसिन खान के खिलाफ कल्याणपुर थाने में यौन उत्पीड़न समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


19 दिसंबर को मोहसिन खान ने चार्जशीट और गिरफ्तारी पर रोक के लिए स्टे ले लिया था। पुलिस मुख्यालय ने 12 मार्च को एसीपी को निलंबित कर दिया। इसी बीच 29 अप्रैल को कोर्ट ने पीएचडी छात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। 

शुक्रवार को एसीपी मोहसिन खान की पत्नी सुहैला सैफ ने बच्चे और मां नसीम बानो के साथ पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से आईआईटी छात्रा के खिलाफ दर्ज एफआईआर में हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाने की मांग की। 

 

उनका कहना था कि पुलिस ने छात्रा के खिलाफ छह धाराएं लगाईं, लेकिन केस की सबसे महत्वपूर्ण धारा नहीं लगाई। उनके जाने के कुछ देर बाद ही आईआईटी छात्रा भी पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंची। 

उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ झूठे तथ्यों को आधार बनाकर एफआईआर कराई गई है। मोहसिन की पत्नी ने पहले भी तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने जांच में मामला झूठा पाया और खारिज कर दिया। इसके बाद कोर्ट की मदद से झूठे तथ्यों के आधार पर सांठगांठ कर समझौते का दबाव बनाने के लिए एफआईआर दर्ज कराई है। इस एफआईआर निरस्त किया जाए।
 

छात्रा ने गढ़ी कहानी, कोई सच्चाई नहीं 
आईआईटी में पीएचडी के दौरान पति की सभी से दोस्ती थी। उनकी दोस्ती आरोप लगाने वाली छात्रा से भी हुई। उसने पूरी कहानी गढ़ी है। इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। जिस दिन हमने एफआईआर दर्ज कराई, उसी दिन उसे भी याद आया और हम लोगों के खिलाफ झूठी तहरीर दी। हम न्याय चाहते हैं, अपने पति के लिए। जब तक न्याय नहीं मिलेगा न्याय के लिए संघर्ष करेंगे। मैं अपने पति के लिए आखिरी सांस तक लड़ूंगी। वो लड़की मेरे घर आई थी। दूसरे ऑपरेशन से बेबी हुआ है। मैं चलने और बोलने लायक नहीं थी। उसने आकर मुझे इस कदर डराया कि मैं सदमे में चली गई। मैं जो सजा भुगत रही हूं, उसे भी भुगतना चाहिए। पुलिस कानून के मुताबिक काम कर रही है।- सुहैला सैफ, पत्नी मोहसिन खान 
 

मोहसिन को जेल पहुंचाकर लूंगी दम 
दो दिन पहले मोहसिन, उसकी पत्नी और मां के खिलाफ धर्मांतरण का दबाव समेत अन्य आरोप लगाते हुए तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। मेरी तरफ से लगाए गए एक-एक आरोप साक्ष्यों के आधार पर हैं। मोहसिन और उसके नजदीकी मेरे और मोहसिन के बीच की कुछ चैटिंग को लेकर मुझे घेरने और दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं किसी के दबाव में आने वाली नहीं हूं। मोहसिन और इस केस में शामिल एक-एक आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा कर ही दम लूंगी। अब तो भले ही चाहे मुझे जेल हो जाए या फिर फांसी पर लटका दिया जाए, लेकिन मोहसिन के खिलाफ अंतिम दम तक संघर्ष करूंगी। -आईआईटी की पीएचडी छात्रा 

रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी 
दोनों पक्षों ने अपना-अपना पक्ष रखा है। अधिकारी को मामले की जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हरीश चंदर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed