फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Police Exam, One solver and cheater arrested, one had come to give exam in place of his brother

UP Police Exam: एक सॉल्वर और नकलची गिरफ्तार, एक भाई की जगह देने आया था पेपर, दूसरे के कान में लगा था डिवाइस

Sat, 31 Aug 2024 05:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 31 Aug 2024 05:03 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस ने भर्ती परीक्षा में एक सॉल्वर और नकलची को गिरफ्तार किया है। एक युवक अपने चचेरे भाई की जगह पेपर देने आया था। वहीं, दूसरा अपने गले में नेकबैंड डालकर आया था।

विज्ञापन
UP Police Exam, One solver and cheater arrested, one had come to give exam in place of his brother
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ शासन और प्रशासन की सतर्कता ने एक और सफलता हासिल की है। पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन प्रथम पाली के पेपर में पुलिस ने एक सॉल्वर और नकलची को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

पहले मामले में किदवई नगर के डॉ. चिरंजीलाल इंटर कॉलेज में रमाकांत पुत्र शिवतान सिंह निवासी आगरा की जगह पर उसका चचेरा भाई सोनू सिंह पुत्र बनवारी लाल परीक्षा देने आया था। आरोपी कूटरचित आधार कार्ड लेकर आया था। कार्ड नंबर और बायोमेट्रिक के मिसमैच होने से पकड़ा गया।  
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में कलक्टरगंज थाना क्षेत्र के परीक्षा केंद्र ज्ञान भारती गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्ष निरीक्षकों के द्वारा परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही अभ्यर्थी विपनेश कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम नगरिया दगऊ थाना कुरावली जिला मैनपुरी को पकड़ा गया। आरोपी के गले में नेकबैंड (ऑडियो डिवाइस) लगा हुआ था। दोनों मामलों में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed