फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   UP Nikay Chunav 2023 Kannauj, BJP got success in three seats

Kannauj Nikay Chunav: भाजपा को तीन सीटों पर मिली कामयाबी, सपा-बसपा-कांग्रेस को एक-एक, निर्दलीय दो पर जीते

Sat, 13 May 2023 11:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 May 2023 11:17 PM IST
सार

Kannauj UP Nikay Chunav Result 2023: यूपी के कन्नौज जिले की आठ सीटों में से तीन पर भाजपा को कामयाबी मिली। दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने निर्वतमान अध्यक्षों को हराया। जानिए कहां किसे जीत मिली और किसे हार का सामना करना पड़ा...

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Kannauj, BJP got success in three seats
नगर निकाय चुनाव में विजेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं ने कन्नौज में सभी प्रमुख पार्टियों की झोली जीत से भर दी। जिले की आठ सीटों में से तीन पर भाजपा को कामयाबी मिली। सपा, बसपा और कांग्रेस को भी एक-एक सीट पर जीत मिली जबकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने निर्वतमान अध्यक्षों को हराया। शनिवार की सुबह तय समय पर शुरू हुई वोटों की गिनती दोपहर बाद तक जारी रही। पक्ष में नतीजा आते ही जीतने वाले उम्मीदवार के समर्थक खुशी से उछल पड़े।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के खाते में जिले की छिबरामऊ नगर पालिका से मनोज दुबे, गुरसहायगंज नगर पालिका से मुन्नी देवी और तिर्वा नगर पंचायत से मिताली गुप्ता को जीत हासिल हुई है। बसपा के खाते में कन्नौज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष की सीट हासिल हुई है। इस सीट से पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी रईस अहमद की पत्नी व बसपा की उम्मीदवार कौसर जहां ने कांटे भरे मुकाबले में भाजपा की ऊषा दुबे को हराया। सपा को एक सीट पर जीत मिली है। तालग्राम नगर पंचायत से सपा के उम्मीदवार मोहसिन सिद्दीकी उर्फ जानू ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व अध्यक्ष व निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश यादव को हराया। कांग्रेस को समधन नगर पंचायत में ऐतिहासिक जीत मिली है। यहां कांग्रेस की आसमा बेगम ने बसपा की अफसाना बेगम को हराकर जीत हासिल की। इसके अलावा सौरिख और सिकंदरपुर नगर पंचायत में निर्दलीय उम्मीदवारों को कामयाबी मिली है। सौरिख से भाजपा से बागी होकर लड़े राहुल गुप्ता ने बसपा की तबस्सुम बेगम को हराया। सिकंदरपुर से निर्दलीय हरिहर सिंह ने निर्वतमान अध्यक्ष उर्वशी दुबे को हराकर कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सुस्त रही गिनती, पारा चढ़ते ही पकड़ी रफ्तार
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार की सुबह आठ बजे से वोटों को गिनने का सिलसिला शुरू हुआ। कन्नौज मंडी में कन्नौज नगर पालिका, छिबरामऊ की मंडी में छिबरामऊ और गुरसहायगंज नगर पालिका के अलावा समधन, सौरिख, तालग्राम और सिकंदरपुर नगर पंचायत के वोटों की गिनती हुई। तिर्वा के डीएन इंटर कॉलेज में तिर्वा नगर पंचायत के वोट गिने गए। शुरू में वोटों की गिनती सुस्त रही। दिन चढ़ने के साथ वोट गिनने की रफ्तार तेज होती गई। फिर अलग-अलग राउंड में जारी होने वाले नतीजों से उम्मीवारों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ शुरू हो गई। दोपहर बाद से नतीजा आना शुरू हो गया।

दो सीट पर निर्दलीय, दोनों पर मौजूदा अध्यक्ष हारे
सौरिख और सिकंदरपुर नगर पंचायत का नतीजा चौंकाने वाला और सियासतदानों को आइना दिखाने वाला आया है। इन दोनों ही सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर सभी को हैरान कर दिया है। खास बात यह भी रही कि दोनों ही सीट पर मौजूदा अध्यक्ष को निर्दलीय उम्मीदवारों से शिकस्त खानी पड़ी। सौरिख सीट पिछली बार भाजपा के खाते में थी। निर्वतमान चेयरमैन संजय चतुर्वेदी को फिर से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया था। भाजपा के इस फैसले से बगावत हो गई थी। युवा मोर्चा के जिला मंत्री राहुल गुप्ता ने बागी होकर निर्दलीय ही ताल ठोक दिया था। सांसद और विधायक के मनाने पर भी नहीं माने। पार्टी के फैसले को गलत साबित करते हुए राहुल ने निर्दलीय ही चुनाव जीत लिया। भाजपा उम्मीदवार और मौजूद चेयरमैन संजय चतुर्वेदी तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह पिछली बार सिकंदरपुर नगर पंचायत से पिछली बार निर्दलीय जीतने वाली उर्वशी दुबे इस बार भाजपा के टिकट से मैदान में थीं। उन्हें भी निर्दलीय हरिहर सिंह के हाथों कुर्सी गंवानी पड़ी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed