{"_id":"6a9c42b89a10ee52ba09a104","slug":"kannauj-youth-falls-into-canal-after-slipping-police-launch-search-operation-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: पैर फिसलने से नहर में गिरा युवक, तलाश में जुटी पुलिस, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: पैर फिसलने से नहर में गिरा युवक, तलाश में जुटी पुलिस, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Sat, 05 Sep 2026 10:13 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
शनि कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़नी निवासी 19 वर्षीय युवक शनिवार रात शौच के लिए नहर की ओर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन देर तक युवक का कोई पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन
खड़नी निवासी मुनेश कुमार वाल्मीकि ने थाना सौरिख में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पुत्र शनि कुमार उर्फ करिया (19) शनिवार शाम करीब आठ बजे शौच के लिए नहर की तरफ गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला।बेटे के नहर में गिरने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग और सगे-संबंधी मौके पर पहुंच गए। युवक के लापता होने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
पिता मुनेश कुमार बार-बार पुलिस से अपने बेटे को जल्द से जल्द खोज निकालने की गुहार लगा रहे हैं।सूचना पर थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह, खड़नी चौकी इंचार्ज समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। नहर पुल पर युवक की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। देर रात तक परिजन और ग्रामीण युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए रहे। पुलिस मामले की जांच के साथ नहर में युवक की तलाश कराने में जुटी है।
विज्ञापन