{"_id":"645f9ff6514bf4d1ae072565","slug":"up-nikay-chunav-2023-chitrakoot-bjp-won-three-out-of-four-seats-2023-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot Nikay Chunav: लहराया भगवा, चार में से तीन सीटें जीती भाजपा, 8 प्रत्याशियों की नहीं बच सकी जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot Nikay Chunav: लहराया भगवा, चार में से तीन सीटें जीती भाजपा, 8 प्रत्याशियों की नहीं बच सकी जमानत
Sat, 13 May 2023 08:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 May 2023 08:28 PM IST
सार
Chitrakoot UP Nikay Chunav Result 2023: यूपी के चित्रकूट जिले में चार में से भाजपा ने तीन सीटों पर कब्जा जमाया है। जानिए कहां किसे जीत मिली और किसे हार का सामना करना पड़ा...
विज्ञापन
चित्रकूट में तीन सीटों पर जीती भाजपा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निकाय की एक नगर पालिका और तीन नगर पंचायत अध्यक्षों की सीटों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। चार सीटों में से भाजपा ने तीन सीट पर कब्जा जमाया है जबकि एक सीट पर निर्दलीय ने भाजपा से जीत छीन ली। सभी जीतों प्रत्याशियों के समर्थकों में इसे लेकर भारी खुशी रही। विजेताओं का समर्थकों ने स्वागत किया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद विजयी प्रत्याशियों के साथ सेल्फी लेने का क्रेज रहा।
चित्रकूट धाम नगर पालिका परिषद कर्वी के अध्यक्ष पद के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरु हुई। पहले बैलेट पेपर की गिनती में सपा के जागेश्वर यादव ने दो वोट से बढ़त ली लेकिन पहले चक्र की गिनती शुरु होते ही भाजपा के नरेंद्र गुप्ता ने 1100 से अधिक मतों की बढ़त बनाई। अंतिम पांच राउंड की गिनती खत्म होने तक नरेंद्र ने जागेश्वर पर 6496 मतों की निर्णायक बढ़त प्राप्त कर लगातार दूसरी बार पालिका अध्यक्ष बने। नरेंद्र गुप्ता को कुल 17 हजार 355 व जागेश्वर यादव को 10 हजार 859 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी व भाजपा से बगावत कर चुनाव लडने वाली निशी सोनी 6 हजार 54 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। अन्य 8 प्रत्याशियों की जमानत नहीं बच सकी।
मानिकपुर नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी रानी देवी ने अध्यक्ष पद पर 3239 मत प्राप्त कर जीत हासिल की है। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी रही भाजपा प्रत्याशी बिट्टी देवी को मात्र 1558 मत ही प्राप्त हुए। यहां बसपा प्रत्याशीय मनीषा देवी को 1128, निर्दलीय प्रत्याशी ऊषा भारती को 1097, सपा प्रत्याशी मन्झली को 389, कांग्रेस प्रत्याशी मेनका को 116 मत मिले जबकि 57 मतदाताओं ने नोटा में मोहर लगाई। पहली बार बनाये गए मऊ नगर पंचायत में भाजपा के अमित द्विवेदी को 2953 मत मिले। निर्दलीय संदीप त्रिपाठी को 1449, आजाद पार्टी के कृपाशंकर को 1384, सपा के सचिन रस्तोगी को 1312 व बसपा के जमुना केसरवानी को 973 मत मिले। इस प्रकार भाजपा ने 1509 मतों से जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
राजापुर की सीट पर भाजपा ने पहले दो राउंड पर पिछड़ने के बाद बढ़त बनाई। अंत में भाजपा के प्रत्याशी संजीव मिश्रा को 4467 मत मिले। निर्दलीय आदर्श मनोज द्विवेदी को 3133, सपा के प्रिंस केसरवानी को 1460 व बसपा की उमादेवी को 2021 मत मिले। इस प्रकार भाजपा के संजीव ने 1334 मतों से जीत हासिल की। इन सभी विजेताओं को रिटर्निगं ऑफिसर ने प्रमाण पत्र दिया। इन सीटों पर विजयी प्रत्याशियों को समर्थकों ने फूलमाला से लाद दिया।

रिकॉर्ड : पहली बार भाजपा को बड़ी कामयाबी, चार में तीन सीट पर कब्जा
नगर निकाय चुनाव में जिले में पहली बार भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली है। एक साथ चार में से तीन सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत का परचम फहराया। इस पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। हालांकि मानिकपुर नगर पंचायत सीट पर भाजपा प्रत्याशी बिटटी कोल को निर्दलीय रानी देवी ने हरा दिया।
नगर निकाय के चुनाव में नगर पालिका चित्रकूट धाम कर्वी से भाजपा के प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता विजयी हुए हैं। पहली बार नगर पंचायत बनी मऊ में भाजपा प्रत्याशी अमित द्विवेदी, राजापुर नगर पंचायत सीट से भाजपा के संजीव द्विवेदी ने जीत हासिल की। मानिकपुर अध्यक्ष पद की सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां निर्दलीय रानी देवी ने बाजी मार ली। इस तरह से जिले की एक नगर पालिका व दो नगर पंचायत सीट में भाजपा को कामयाबी मिली है। जिले के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि भाजपा को तीन सीटें मिली हैं।

बगावती तेवर भी नहीं रोक सके विजय का रथ
चित्रकूट जिले में नगर निकाय के चुनाव में सबसे ज्यादा बगावती स्वर भाजपा में ही उभरे थे, लेकिन इनके तेवर भी भाजपा का विजय रथ नहीं रोक सके। इसके पहले हुए चुनाव में इतनी बड़ी कामयाबी भाजपा को नहीं मिली। पिछले चुनाव में चित्रकूटधाम कर्वी की सीट सपा के नरेंद्र गुप्ता, राजापुर नगर पंचायत में आदर्श मनोज द्विवेदी और मानिकपुर सीट पर विनोद द्विवेदी निर्दलीय जीते थे। हालांकि तीनों बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। इस चुनाव में राजापुर और मानिकपुर में भाजपा में बगावत रही। पहले के जीते प्रत्याशियों के मनमाफिक टिकट नहीं मिले तो उन्होंने बगावत भी की। इसी प्रकार चित्रकूट कर्वी की सीट पर भी कई भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बगावत कर नरेंद्र गुप्ता का विरोध किया। ऐसे लोगों पर पार्टी ने नियमानुसार कार्रवाई भी की। बगावती सुर वालों के प्रयास किसी भी तरह सफल नहीं हो पाए और अंत में भाजपा ने जिले में नया रिकार्ड बना दिया।

सपा व बसपा को नहीं मिली कामयाबी
समाजवादी पार्टी व बसपा पार्टी इस बार आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी। जिले एक नगर पालिका व तीन नगर पंचायत सीटों में एक में भी कामयाबी नहीं मिली, जिससे कार्यकर्ता निराश दिखे। 2017 के नगर निकाय के चुनाव में नगर पालिका चित्रकूटधाम परिषद से सपा को कामयाबी मिली थी। इस बार वह यहां पर दूसरे नंबर रही। यहां यह उल्लेखनीय है कि सपा से वर्तमान भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता ही सपा के प्रत्याशी थे और वह जीते थे। जीतने के एक साल बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। सपा व बसपा को राजापुर, मऊ व मानिकपुर सीट में भी कामयाबी नहीं मिली। इन सीटों में उनके प्रत्याशी दूसरे नबंर पर भी नहीं रहे। जब कि इन दलों के जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा दावा किया जाता रहा कि सपा व बसपा की ही जीत होगी।

कांग्रेस का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन
जिले की चारों सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशी खड़े किए थे, लेकिन किसी में भी उनके प्रत्याशी का प्रदर्शन संतोषजनक भी नहीं रहा। हर जगह तीसरे व चौथे स्थान प्रत्याशी संघर्ष करते दिखे।