फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: freight train derails in Malvan, train-18 stuck on central, trains passing slower than up line

यूपी: मलवां में मालगाड़ी बेपटरी, सेंट्रल पर फंसी ट्रेन-18, अप लाइन से भी धीमी गति से गुजरी ट्रेनें

Sun, 24 Jan 2021 09:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 24 Jan 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
UP: freight train derails in Malvan, train-18 stuck on central, trains passing slower than up line
ट्रेन 18 - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के मलवां और कुरस्तीकलां स्टेशन के बीच में दिल्ली से आ रही मालगाड़ी का एक वैगन डिरेल होने से दिल्ली-हावड़ा रूट शनिवार को प्रभावित हुआ। कानपुर से प्रयागराज जाने वाले रूट पर मालगाड़ी डिरेल होने से सेमीहाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस 45 मिनट कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर खड़ी करनी पड़ी।
विज्ञापन


यह ट्रेन पहले ही कोहरे की वजह से दो घंटे की देरी से कानपुर दोपहर 12 बजे पहुंची थी। 12:45 बजे सेंट्रल से रवाना हुई।  मलवां के पास सुबह 9:50 बजे मवेशी फंसने से मालगाड़ी में इंजन से आठवें वैगन के छह पहिये डिरेल हो गए।
विज्ञापन


दोपहर 12:55 बजे दोबारा वैगन को पटरी पर रखकर रवाना किया गया। हादसा बड़ा नहीं था, ओएचई लाइन प्रभावित नहीं हुई। वंदे भारत एक्सप्रेस के अलावा जोधपुर-हावड़ा और मालगाड़ियां प्रभावित रहीं। हादसा डाउन लाइन पर था, अप लाइन पर गाड़ियां चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे वाले सेक्शन पर 30 किमी. प्रति घंटा की धीमा रफ्तार का कॉशन लगाकर ट्रेनों को रवाना किया गया। ट्रेन-18 तीन घंटे की देर से वाराणसी शाम पांच बजे पहुंची। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस पर कुछ असर हुआ है। समय रहते एआरटी की मदद से वैगन को दोबारा पटरी पर रखकर रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed