फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   UP: Bike riding friends gang-raped a girl by giving lift in Kannauj

यूपी: बाइक पर लिफ्ट देकर दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी

Sun, 11 Oct 2020 12:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 11 Oct 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
UP: Bike riding friends gang-raped a girl by giving lift in Kannauj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
कन्नौज जिले के तिर्वा में गारमेंट की दुकान से ड्यूटी कर घर लौट रही युवती को बाइक पर लिफ्ट देकर दो दोस्तों ने शनिवार रात को सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन


युवती ने यूपी 112 पुलिस को सूचना देने के साथ थाने पर जाकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म की घटना से तिर्वा में तनाव व्याप्त हो गया। इसके चलते पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


तिर्वा निवासी 20 वर्षीय युवती गारमेंट की दुकान पर नौकरी करती है। शनिवार रात करीब आठ बजे ड्यूटी कर पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में अमन खान पुत्र जुल्फिकार अली निवासी बौद्धनगर मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने युवती से घर तक छोड़ने की बात कही। पहचान होने के कारण युवती अमन की बाइक पर बैठ गई। कुछ दूर चलने पर अमन ने बाइक पर तिर्वा की सराफा गली निवासी दोस्त आमिन पुत्र बबलू रंगरेज को बैठा लिया।

बाइक सवार युवती को बरधईंया रोड पर केला वाले बाग के पास ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी और रात करीब 11 बजे उसे घर के पास छोड़कर भाग गए।

युवती ने यूपी 112 नंबर पर पुलिस और परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोगों के साथ कोतवाली जाकर युवती ने अमन खान और आमिन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दबिश देकर रात में ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

युवती से दुष्कर्म की जानकारी होने पर कस्बे में तनाव व्याप्त हो गया। इसके चलते पीड़िता के घर के अलावा कई जगह पुलिस तैनात कर दी गई। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed