फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   UP: A horrific road accident on the Agra-Lucknow Expressway in Kannauj, two died

यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, 10 यात्री घायल

Sat, 10 Oct 2020 12:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 10 Oct 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
UP: A horrific road accident on the Agra-Lucknow Expressway in Kannauj, two died
हादसे के बाद खड़े यात्री - फोटो : amar ujala

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गोवा पचोर गांव के पास शुक्रवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त स्लीपर बस से उतरे यात्रियों को टक्कर मारकर कार पलट गई। हादसे में कार सवार महिला और एक बस यात्री की मौत हो गई।

विज्ञापन


दोनों वाहनों में सवार 10 लोग घायल भी हो गए। एक को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट रेफर किया गया है। दिल्ली से 70 यात्रियों को लेकर स्लीपर बस एक्सप्रेसवे से बिहार जा रही थी। चालक को झपकी आने से बस डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन


अगला टायर फटने के साथ बस दूसरी लेन में जा पहुंची। बस से कुछ यात्री उतरकर किनारे खड़े थे। इसी बीच पीछे से आई कार भी अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जाकर यात्रियों को टक्कर मारते पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार चला रहे सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र के कुटेला गांव निवासी विशाल शर्मा(40) उनके पिता सीताराम शर्मा (64), मां दुर्गा शर्मा (65), भाई राजन (32) घायल हो गए और नौकरानी सबीना बीवी (30) की मौत हो गई।

कार की टक्कर लगने से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के महदाया निवासी राकेश कुमार ठाकुर (33)  पुत्र मनोज ठाकुर, मोतिहारी जिले के थाना पेपर गांव पिपरा निवासी शौकत अली (33) पुत्र सुलेमान, मोतिहारी थाना डुमरिया घाट गांव हुसैनी निवासी उमर उल्लाह अंसारी (24) पुत्र मोलादीन समेत पांच बस यात्री घायल हो गए।

 चौकी प्रभारी अमोलर राजेश प्रताप सिंह, पचौर महेंद्र सिंह, यूपीडा मुख्य सुरक्षा अधिकारी आरसी दुबे, सुरक्षा अधिकारी मनोहर लाल, सहायक सुरक्षा अधिकारी कृपाल सिंह और रामचंद्र राणा ने घायलों को  तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा।

इलाज के दौरान राकेश कुमार ठाकुर की मौत हो गई जबकि शौकत को गंभीर हालत के चलते कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यूपीडा कर्मियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed