फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao road accident, Uncontrolled bus climbed on the divider, collided with an unknown vehicle, passengers scr

उन्नाव सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी बस, अज्ञात वाहन से हुई थी टक्कर, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Sun, 07 May 2023 03:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 07 May 2023 03:52 PM IST
सार

Unnao Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन और बस की टक्कर हो गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के समय यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। टक्कर लगते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Unnao road accident, Uncontrolled bus climbed on the divider, collided with an unknown vehicle, passengers scr
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक सवारी बस अज्ञात वाहन से टकरा गई। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि सभी सवारियां बाल-बाल बच गईं।

विज्ञापन

इसके बाद दूसरी बस आने तक सवारियों को लगभग पांच घंटे सड़क पर ही इंतजार करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, चालक संजय निवासी बुद्धेश्वर थाना, जनपद भिंड मध्य प्रदेश एक निजी बस में करीब 70 सवारियां बैठाकर राजकोट से बहराइच जा रहा था।
विज्ञापन

रविवार की रात लगभग 1:15 बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ग्राम देवखरी के पास दूसरे वाहन से टक्कर हो गई। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे के दौरान सवारियों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

यात्रियों ने खुले आसमान के नीचे गुजारी रात
गनीमत रही बस का अगला हिस्सा डिवाइडर में फंस गया, जिससे बस पलटने से बच गई। हादसे के बाद यूपीडा टीम द्वारा वाहन का रेस्क्यू किया गया। जब तक दूसरी बस पहुंचती सुबह छह बजे तक यात्रियों को खुले आसमान के नीचे देवखरी स्थित पुलिस चौकी मैदान में ही रात गुजारनी पड़ी।

मामले की जांच में जुटी है पुलिस
बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक प्राइवेट स्लीपर बस किसी अज्ञात वाहन से टकरा जाने से डिवाइडर पर चढ़ गई थी। इसमें कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ था। सभी सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य को भेज दिया गया था। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed