{"_id":"69b8fb3d4e4a544d480a3281","slug":"unnao-encounter-between-police-and-cattle-smugglers-one-injured-two-accused-arrested-and-one-escaped-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao: पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़; पैर में गोली लगने से एक घायल, दो आरोपी गिरफ्तार और एक भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़; पैर में गोली लगने से एक घायल, दो आरोपी गिरफ्तार और एक भाग निकला
Tue, 17 Mar 2026 12:27 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:27 PM IST
सार
Unnao News: असोहा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर गोतस्कर रफीक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर तमंचा और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र में गो तस्करों की सूचना पर पुलिस ने वाहन चेकिंग लगाई। चेकिंग के दौरान पुलिस की उनसे मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में एक तस्कर को बाएं पैर में गोली लगी है। उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि एक अंधेरे में भाग निकला। असोहा-कालूखेड़ा मार्ग पर चंदनखेड़ा पुल के पास सोमवार रात पुलिस टीम स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ गो तस्करों की तलाश में वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
तभी बाइक पर सवार तीन गोतस्कर कालूखेड़ा से असोहा की ओर आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। बचने के प्रयास में गो तस्करों ने जंगल की ओर भागने का प्रयास किया। रास्ते में बाइक फिसल कर गिर गई। यह देख एक तस्कर ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस को गोली चलानी पड़ी। एक आरोपी के बाएं पैर पर गोली लगी और घेराबंदी कर दूसरे आरोपी को पकड़ा गया। अंधेरे का फायदा उठाकर तीसरा मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
मोबाइल, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद
घायल तस्कर ने अपना नाम रफीक गांव कुइथर थाना दही का रहने वाला बताया। घायल का असोहा सीएचसी में इलाज कराया गया। दूसरा मनमोहन निवासी शिवगढ़ बताया। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपों के पास से मोबाइल, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। यह गो तस्कर छुट्टा मवेशियों को एक जगह एकत्र कर रात में लोड कर ले जाते थे। रफीक के ऊपर उन्नाव और लखनऊ जिले के विभिन्न थानों मे एक दर्जन गोवध और गिरोहबंद अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं।