{"_id":"5ee2538d8ebc3e42ed43cdbb","slug":"unnao-child-dies-due-to-drowning-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: तालाब में डूबने से बच्चे की मौत, क्वारंटीन अवधि पूरी कर पहुंचा था घर, शव देख मच गई चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: तालाब में डूबने से बच्चे की मौत, क्वारंटीन अवधि पूरी कर पहुंचा था घर, शव देख मच गई चीख पुकार
Fri, 12 Jun 2020 01:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 12 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बालक तालाब में नहाने के दौरान डूब गया। तालाब में शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 14 दिन पहले बेटे के साथ परिजन चंडीगढ़ से लौटे थे। जिन्हें गांव के स्कूल में क्वारंटीन किया गया था।
एक दिन पहले ही बुधवार को वह क्वारंटीन का समय पूरा कर घर पहुंचे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आसीवन थाना क्षेत्र के ऐनी खुर्द गांव निवासी ओमप्रकाश चंडीगढ़ में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। 27 मई को वह पत्नी-बच्चों के साथ ट्रेन से लखनऊ पहुंचा और वहां से रोडवेज से सीएचसी पहुंचा।
यहां मेडिकल टीम ने पूरे परिवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन कर दिया। बुधवार 10 जून को क्वारंटीन का समय पूरा कर ओमप्रकाश परिवार के साथ घर पहुंचा। गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे उसका 10 वर्षीय पुत्र आशीष गांव के बच्चों के साथ तालाब में नहाने के लिए गया। गहराई में जाने से वह डूब गया।
विज्ञापन
साथी बच्चों ने परिजनों के साथ ग्रामीणों को उसके डूबने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। मां शांति व पिता ओमप्रकाश बेटे का शव देखकर बदहवास हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक बालक दो भाइयों में बड़ा था।