फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Block chief said if there is no security in seven days will commit suicide

उन्नावः ब्लॉक प्रमुख ने कहा- सात दिन में सुरक्षा न मिली तो आत्मदाह कर लूंगा

Mon, 25 Feb 2019 06:13 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 25 Feb 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
Unnao Block chief said if there is no security in seven days will commit suicide
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सपाइयों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

चार दिन पहले लखनऊ के कृष्णानगर में उन्नाव जिले के असोहा ब्लॉक प्रमुख पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सपाइयों में आक्रोश है। सपा कार्यालय में पूर्व विधायक ने मंगलवार को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की। वहीं पीड़ित ब्लॉक प्रमुख ने सात दिन में सुरक्षा न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। 

21 फरवरी को असोहा ब्लॉक प्रमुख राजकुमार रावत पर लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में जानलेवा हमला हुआ था। प्रमुख ने घटना में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद बाजपेई उर्फ नीटू समेत 21 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के चार दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सोमवार को सपा कार्यालय में पूर्व पुरवा विधायक उदयराज यादव ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में दलितों को इंसाफ नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


ताजा उदाहरण ब्लॉक प्रमुख राजकुमार रावत पर हमला है। घटना के आरोपियों पर सत्तापक्ष के एक नेता का संरक्षण है। 18 फरवरी को पुरवा कोतवाली क्षेत्र के सराफ श्रीचंद रावत पर जानलेवा हमला हुआ था। इसमें भी आरोपी सत्तापक्ष के लोग हैं। पीड़ित सात दिन से थाने और एसपी कार्यालय के चक्कर लगा रहा है लेकिन उसका मुकदमा तक दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस अधिकारी काम कर रहे हैं। इसके विरोध में मंगलवार को वह पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ के जीपीओ पार्क में धरना देंगे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। घटना की जानकारी देते हुए ब्लॉक प्रमुख के आंखों से आंसू निकल आए।


उन्होंने कहा कि आरोपी उन्हे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वह मामले में उच्चाधिकारियों से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगा चुके हैं लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है। कहा कि यदि उन्हें सात दिन में सुरक्षा नहीं मिली तो वह आत्मदाह कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed