Unnao Accident: गिट्टी लदे डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत, दो घायल
Unnao News: उन्नाव-मोहनलालगंज मार्ग पर मंगतखेड़ा के पास डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विस्तार
उन्नाव-मोहनलालगंज मार्ग पर असोहा थाना क्षेत्र में मंगतखेड़ा के पास तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा और उसका साथी घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को एम्बुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया और दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया है।
घटना से गुस्साए परिजनों ने जाम लगा दिया।एसडीएम सीओ और कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे। परिजनों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। उनकी मांग पर घटनास्थल पर ब्रेकर बनवाने के साथ चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और जाम खुल सका। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे लोगों को परेशान होना पड़ा। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगतखेड़ा निवासी आर्दश पासवान (17) पुत्र बब्बन अपने साथी अमरपाल पाल (16) पुत्र इंद्रपाल और लखनऊ के रामदासपुर निवासी अपने भांजे अरुण कुमार पासवान (15) पुत्र राजेंद्र के साथ गुरुवार सुबह करीब आठ बजे पुरवा के बीएएएस इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा देने जा रहे थे। बाइक अमरपाल चल रहा था।
छात्र अरुण व अमरपाल को जिला अस्पताल रेफर किया
दही-मोहनलालगंज मार्ग पर मंगतखेड़ा स्थित पेट्रोलपंप के पास में गिट्टी लदे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। डंपर में आदर्श के फंसने से करीब 20 मीटर तक वह घसीटता चला गया। राहगीरों ने तीनों को एम्बुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने आदर्श को मृत घोषित कर दिया। छात्र अरुण व अमरपाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना स्थल पर ब्रेकर बनवाने की मांग
घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जाम लगा दिया। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और उच्चधिकारियों को सूचना दी। मौके पर सीओ सोनम सिंह एसडीएम रनवीर सिंह मौरावां, असोहा पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और परिजनों को समझने का प्रयास किया। परिजनों ने मांग की कि घटना स्थल पर ब्रेकर बनवाया जाए।
एसडीएम ने तीनों मांगों पर कार्यवाई का दिया आश्वासन
साथी सरकार से सहायता दिलवाई जाए। एसडीएम ने तीनों मांगों पर कार्यवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर सुबह करीब 9:45 पर जाम खुल सका। इस दौरान दोनों ओर करीब दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बेटे की मौत से मां जमुनादेई और भाइयो में निशांत व विशाल है बेहाल हैं।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सीओ सोनम सिंह ने बताया कि गिट्टी लदे डंपर से बाइक सवार एक छात्र की मौत हुई है, जबकि दो घायल हैं। परिजनों की मांग मान ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जाम खुलवाकर यातायात सामान्य किया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।