{"_id":"58074b874f1c1b434b703566","slug":"unique-performance-lie-in-grave-police-arrived-to-take","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र में लेटकर अनोखा विरोध-प्रदर्शन, उठाने पहुंची पुलिस भी हारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र में लेटकर अनोखा विरोध-प्रदर्शन, उठाने पहुंची पुलिस भी हारी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 19 Oct 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
किसान की जमीन पर बना दिया गया था टावर
- फोटो : राघवेन्द्र सिंह
कानपुर भीतरगांव इलाके के एक किसान ने पांच फुट गहरे गड्ढे में घुसकर बिजली विभाग के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। तीन दिनों से अपनी कब्र खोदकर लेटे इस किसान को उठाने पहुंची पुलिस ने उसे न्याय का आश्वासन दिया है।
भीतरगांव साढ़ चौकी अंतर्गत तिवारीपुर गांव निवासी बीएल विश्वकर्मा का जितने हिस्से में खेत है केवल उतने ही हिस्से में हाईटेन्शन लाइन का एक खंभा गाड़ा जा रहा है। किसान के अनुसार खेत का यह छोटा सा हिस्सा उसकी जीविका का साधन था लेकिन अब इसमें खंभा लगने से खेती नहीं की जा सकेगी। परिवार भूखों मरने को मजबूर हो जायेगा। बुधवार को जब वह समाधि लेने का इंतजाम करने लगा तो पुलिस प्रशासन हरकत में आया। किसान का कहना है कि जबतक उसे दूसरी जमीन नहीं एलाट होती तब तक वह गड्ढे में घुसकर प्रदर्शन जारी रखेगा।