ये सोचकर सोये होंगे कि सुबह उठेंगे! लेकिन मौत बनकर आए ट्रक ने हमेशा के लिए सुला दिया
यूपी के फतेहपुर जिले में बुधवार दो लोगों की मौत की खबर सुनते ही हर कोई दंग रह गया। सुबह तड़के पिता पुत्र घर में सो रहे थे इसी दौरान मौत बनकर घर में घुसे ट्रक ने दोनों को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के पोजेपुर मुगल रोड पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बुधवार सुबह मजदूर के घर में जोरदार टक्कर मार दी जिससे पूरा मकान मलबे में तब्दील होने में चंद सेकेंड लगे ।ट्रक मकान को चीरते हुए घर के अंदर जा घुसा और एक ही झटके में पूरे परिवार वालों को हिला कर रख दिया। मौके पर घर के अदंर सो रहे पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक उमाशंकर सोनकर और प्रीतू सोनकर है।
घटना के बाद कस्बे की जनता ने जहानाबाद बिंदकी रोड को जाम कर दिया। जिसके कारण पूरे कस्बे में लम्बा जाम लगा गया तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर कई थानों की फोर्स और बिंदकी एसडीएम हरिहरराम तथा आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिवार वालो को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। सपा नेता आबिद हसन भी पहुँचे।
जहानाबाद थाना प्रभारी घनश्याम पांडेय ने बताया कि सुबह एक अनियंत्रित ट्रक के घर में घुसने से पिता पुत्र की मौत हो गई है और, पूरा घर टूट गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आज सुबह एक फलों से लदा हुआ ट्रक जो कि घाटमपुर से चौडगरा की तरफ जा रहा था तभी अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर मजदूर के घर में जा घुसा, जिसकी वजह से यह हादसा आज हुआ है।