फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two trains canceled due to fog

गहराया कोहरे का असर, दो ट्रेनें निरस्त

Tue, 16 Dec 2014 03:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 16 Dec 2014 03:34 AM IST
विज्ञापन
Two trains canceled due to fog
कोहरे का असर ट्रेनों की चाल पर गहराता जा रहा है। सोमवार को लगातार लेट होने की वजह से महानंदा एक्सप्रेस (अलीपुर से नई दिल्ली) और जोधपुर हावड़ा निरस्त कर दी गई। 18 से अधिक एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें निर्धारित समय से तीन से 15 घंटे लेट चल रही हैं।
विज्ञापन

 शताब्दी एक्सप्रेस 25 मिनट देरी के साथ सेंट्रल पहुंची।  इसी तरह से सीमांचल एक्सप्रेस छह घंटे, तूफान एक्सप्रेस सात घंटे, महानंदा एक्सप्रेस चार घंटे, कोटा-गया एक्सप्रेस 15 घंटे, काला एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, मुरी एक्सप्रेस तीन  घंटे, बरौनी एक्सप्रेस चार घंटे देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंच रही है।
विज्ञापन

ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते सेंट्रल स्टेशन पर सैकड़ों यात्रियों को बेवजह रात्रि गुजारनी पड़ रही है। सोमवार को भी कई यात्रियों ने टिकट वापस कर यात्रा निरस्त की तो कई ने वेटिंग रूम में रात गुजारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीआरओ नवीन बाबू ने बताया कि ट्रेन नंबर 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस मंगलवार को भी निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed