फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Two sets of question papers will come to the center, the order of which will be opened only, DM gave instructions to the center administrators in the meeting regarding board preparations

Kanpur News: केंद्र पर आएंगे प्रश्नपत्र के दो सेट, जिसका आदेश, वही खुलेगा

Sat, 15 Feb 2025 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two sets of question papers will come to the center, the order of which will be opened only, DM gave instructions to the center administrators in the meeting regarding board preparations
कानपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार से हर केंद्र पर प्रश्नपत्रों के दो सेट दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से मिलने वाले आदेश के अनुसार ही सेट खुलेगा और छात्रों को दिया जाएगा। यह जानकारी यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बुलाई गई जिला स्तरीय बैठक में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के लिए बुलाई गई जिला स्तरीय बैठक में केंद्र व्यवस्थापकों को विभिन्न निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के प्रश्नपत्रों को न खोला जाए। शिक्षा विभाग के आदेश के बाद जिस सेट से परीक्षा करानी होगी, उसे केंद्र व्यवस्थापक के सामने कड़ी सुरक्षा के बीच खोलेगा। उन्होंने कहा कि पूरा केंद्र कैमरे की जद में होना चाहिए। कहीं पर भी डार्क एरिया नहीं होना चाहिए। प्रश्न पत्रों को भी स्ट्रांग रूम से लाने के बाद कैमरे की नजर में ही रखना होगा। केंद्र को सीसीटीवी रिकॉर्डिंग छह महीने तक सुरक्षित रखनी होगी। केंद्र व्यवस्थापकों को केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को दोबारा जांचने का आदेश दिया गया। कहा गया कि यदि उनके कैमरे की जद से कोई हिस्सा छूट रहा है तो उसे तुरंत कवर कर लें।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के लिए 10 जोनल मजिस्टेट, 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 123 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 123 केंद्र व्यवस्थापक, 123 वाह्य केंद्र व्यस्थापक, छह सचल दल बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के केंद्रों में पुलिस के जवानों को पूरे केंद्र का भ्रमण कराने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में एडीसीपी पूर्वी मनोज पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार के साथ सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कंट्रोल रूम प्रभारियों तथा सचल दल प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीबीएसई की परीक्षा आज से
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। 27 केंद्रों पर 25767 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सुबह 10 बजे से होगी। परीक्षाएं चार अप्रैल तक चलेंगी। कक्षा 10 में 12530 और 12वीं में 13237 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। केंद्र में सुबह नौ बजे से परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। 10 बजे के बाद प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। परीक्षा शुरू होने के दौरान 15 मिनट छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए मिलेंगे। छात्रों को बोर्ड प्रवेश पत्र के साथ स्कूल का आईकार्ड भी लाना होगा। इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे।

.............
अंग्रेजी का आसान पेपर देख छात्रों के चेहरे खिले
फोटो
कड़ी निगरानी के बीच सीआईएससीई 12वीं की अंग्रेजी भाषा की परीक्षा शुक्रवार को हुई। परीक्षा में करीब 6000 परीक्षार्थी शामिल हुए। आसान प्रश्नपत्र देखकर छात्रों के चेहरे खिल गए। परीक्षा कड़ी निगरानी में हो रही है। पहली बार परीक्षा की हर गतिविधि की फोटो काउंसिल की वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है। प्रश्नपत्र निकालने, पेपर के दौरान, पेपर जमा करने की फोटो को अपलोड किया जा रहा है। 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed