फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव: एंबुलेंस की डीसीएम से हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत 7 की हालत गंभीर

Thu, 25 Oct 2018 02:22 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 25 Oct 2018 02:22 PM IST
two people died and 7 injured in Unnao road accident
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एंबुलेंस की डीसीएम से भिडंत हो गयी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
two people died and 7 injured in Unnao road accident
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
यह घटना उन्नाव जिले में पुरवा मार्ग के तौरा गांव के पास की है। कानपुर में इलाज के दौरान असोहा के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। परिवार के लोग निजी एंबुलेंस से शव लेकर घर जा रहे थे। तभी एंबुलेंस डीसीएम से टकरा गयी। हादसे में एंबुलेंस सवार दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि सात लोग गंभीर रुप से घायल हैं। 
two people died and 7 injured in Unnao road accident
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार एंबुलेंस चालक कानपुर के उर्सला अस्पताल में भर्ती युवक की मौत होने पर शव लेकर मौरावां जा रहा था। मृतक व घायल एक ही परिवार के हैं। मौरावां थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी मनोज 30 पुत्र सुरेश काफी दिनों से पेट (आंत ) की बीमारी से परेशान था। एक सप्ताह पहले घरवालों ने उसे कानपुर के उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
two people died and 7 injured in Unnao road accident
डेमो पिक
गुरुवार सुबह मनोज की मौत हो गई। परिवार के लोग प्राइवेट एंबुलेंस से शव लेकर घर जा रहे थे। तभी उन्नाव-पुरवा मार्ग पर तौरा गांव के पास सामने से आ रही डीसीएम से एंबुलेंस की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस सवार लोग उसी में दब गए।
two people died and 7 injured in Unnao road accident
डेमो पिक
हादसे में बीमारी से मृत मनोज रावत की मां धुन्ना देवी (55) व भांजे बादल (16) की मौत हो गई। घटना में घायल हुए 7 लोगों को इलाज के लिए पहले सीएचसी ले जाया गया। यहां हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed