Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Air travel gets costlier during the festive season return trip from Bengaluru now costs 29000

कानपुर: फेस्टिवल्स पर हवाई सफर को लगे महंगाई के पंख, बंगलूरू से घर वापसी 29 हजार की, जानिए क्या है नया रेट

Wed, 04 Nov 2026 10:27 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 04 Nov 2026 10:27 AM IST
सार

Kanpur News: त्योहारों पर बंगलूरू, मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े महानगरों से कानपुर घर लौटने वाली फ्लाइट्स का किराया सामान्य दिनों की तुलना में दोगुने से तीन गुना तक बढ़ गया है। विशेष रूप से सात नवंबर को बंगलूरू से कानपुर की हवाई टिकट 29,311 तक पहुंच गई है। इसके विपरीत, कानपुर से बाहर जाने वाले यात्रियों के लिए किराया अपेक्षाकृत काफी कम है।

विज्ञापन
Kanpur Air travel gets costlier during the festive season return trip from Bengaluru now costs 29000
कानपुर एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में दिवाली पर घर लौटने की तैयारी कर रहे हवाई यात्रियों की जेब पर महंगाई का असर पड़ने लगा है। त्योहार में पांच दिन शेष रहते मुंबई, दिल्ली और बंगलूरू से कानपुर आने वाली फ्लाइटों का किराया सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुने से अधिक हो गया है। वहीं, कानपुर से इन शहरों के लिए जाने वाले यात्रियों को अपेक्षाकृत कम किराया चुकाना पड़ रहा है। त्योहार के मद्देनजर यात्री पहले से टिकट बुक करा रहे हैं।

विज्ञापन

कानपुर से दिल्ली जाने का किराया छह, सात और आठ नवंबर को 5604 रुपये है। नौ नवंबर को यह बढ़कर 10959 और 10 नवंबर को 10224 रुपये दिखा रहा है। इसके विपरीत दिल्ली से कानपुर आने का किराया छह से आठ नवंबर तक 12437 रुपये है, जो नौ नवंबर से घटकर 5192 रुपये हो जाएगा। कानपुर से मुंबई जाने के लिए छह से आठ नवंबर तक 6668 रुपये और नौ नवंबर को 6915 रुपये किराया है।

विज्ञापन
Trending Videos

अलग-अलग तरीखों में ऐसा है किराया
10 नवंबर को यह बढ़कर 15792 रुपये हो जाएगा। मुंबई से कानपुर आने का किराया छह नवंबर को 20798, सात नवंबर को 22059 और आठ नवंबर को 14828 रुपये रहेगा। इसी तरह कानपुर से बंगलूरू जाने का किराया छह नवंबर को 8757, सात नवंबर को 12117 और आठ नवंबर को 8757 रुपये है, जबकि बंगलूरू से कानपुर आने के लिए छह नवंबर को 14004, सात नवंबर को 29311 और आठ नवंबर को 14020 रुपये खर्च करने होंगे।

विज्ञापन

किराये में होता रहता है उतार-चढ़ाव
एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि त्योहार के समय फ्लाइट के किराये में उतार-चढ़ाव होता रहता है। सोमवार को मुंबई की फ्लाइट एक घंटे 11 मिनट देर से दोपहर 2:46 बजे कानपुर पहुंची। विमान ने 3:20 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी। इससे 167 यात्री कानपुर आए और 75 मुंबई गए। वहीं, दिल्ली और बंगलूरू की फ्लाइट निर्धारित समय से पहले पहुंचीं। मंगलवार को कानपुर से दिल्ली के लिए 74, मुंबई के लिए 75 और बंगलूरू के लिए 107 यात्रियों ने उड़ान भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed