मौत बनी चायः पिता-पुत्री ने अनजाने में पी लिया 'मौत का प्याला', चर्चा का विषय बनी ये 'अजीब घटना'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज तालग्राम के रनवा गांव में सोमवार की सुबह रोशनलाल (50) की पत्नी संजूदेवी (46) घर पर चाय बना रही थी। इस दौरान उसने धोखे से चाय पत्ती की जगह फोराडेक्स (कीटनाशक) चाय में डाल दिया। चाय पीने के बाद रोशनलाल और उनकी पुत्री राधिका( 5) की मौत हो गई। गंभीर हालत में पत्नी को गुरसहायगंज के सरायप्रयाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोशनलाल मजदूरी करता था। राधिका के अलावा रोशनलाल की एक और बेटी है। जिसका विवाह 6 साल पहले मैनपुरी में हुआ था। बेटी के आने के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।