फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फतेहपुर: देवर-भाभी ने फांसी लगाकर दी जान, इसलिए अवसाद में थे दोनों

Tue, 01 Dec 2020 08:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 01 Dec 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
two people committed suicide in fatehpur
देवर भाभी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले में गाजीपुर थाना क्षेत्र के लमहेटा गांव में एक ही फंदे में देवर और भाभी के शव लटकते मिले। मंगलवार सुबह परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो दोनों के शव साड़ी से बने फंदे से लटक रहे थे।


पुलिस के अनुसार देवर और भाभी में प्रेम प्रसंग था, देवर की शादी तय हो जाने से दोनों अवसाद में थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र का है।
 
two people committed suicide in fatehpur
देवर-भाभी ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के बदौली केवटरा निवासी रसपाल की बेटी सुनीता (28) की शादी 2016 में ब्राम्हणतारा गांव के हरिओम निषाद पुत्र शिवबरन के साथ हुई थी। हरिओम बांदा में जेसीबी, चालक है।

हरिओम काम के सिलसिले में अक्सर बांदा में रहता है। शादी के कुछ दिन बाद से सुनीता और देवर राममिलन (22) के बीच नाजायज रिश्ते हो गए। वह एक दूसरे को चाहने लगे। यह बात परिवार के लोगों को पता लगी थी।
two people committed suicide in fatehpur
देवर-भाभी ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
कहीं न कहीं अब विवाद की स्थिति बनने लगी थी। मामले को खत्म करने के लिए परिजनों ने राममिलन की शादी करने की सोची। असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में राममिलन की 7 मई 2021 की शादी की तारीख पक्की हुई थी।

तभी से देवर और भाभी अलग होने के अवसाद में जीने लगे थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार देर रात राममिलन पिता के साथ निमंत्रण से लौटा था। सभी लोग सोने चले गए। इस दौरान किसी से कोई विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
two people committed suicide in fatehpur
देवर-भाभी ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
सुनीता का तीन साल बेटा हर्ष (3) दादी गेंदिया के पास सोया था। दूसरी तीन माह की बेटी क्रांति को लेकर सुनीता कमरे में सोई थी। मंगलवार सुबह सुनीता कमरे से बाहर नहीं निकली। कमरे से बच्ची की रोने की आवाज आई और राममिलन भी नहीं दिखा।

तभी दरवाजे की कुंडी परिजनों ने हाथ डालकर खोली तो नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पंखे के हुक से साड़ी का फंदा बंधा हुआ था। साड़ी के एक छोर पर सुनीता और दूसरे सिरे पर राममिलन के शव लटके हुए थे।
 
विज्ञापन
two people committed suicide in fatehpur
देवर-भाभी ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
सुनीता का चेहरा राममिलन की छाती पर टिका था। एक पैर सुनीता का चारपाई में फंसा था, दूसरा पैर चारपाई के नीचे लटका हुआ था। फोरेंसिक टीम ने पड़ताल भी की। जाफरगंज सीओ संजय शर्मा और एसओ कमलेश पाल मौके पर पहुंचे।

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों के बीच आशनाई का मामला था। राममिलन के पिता शिवबरन की ओर से प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की तहरीर दी गई है। किसी पक्ष ने आरोप नहीं लगाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed