{"_id":"6aa83c9057890f12ed001245","slug":"woman-consumes-poison-after-domestic-dispute-dies-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-162423-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन
खखरेरू। नगर पंचायत के कृष्णानगर वार्ड में सोमवार सुबह घरेलू विवाद के बाद महिला ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ की।
कृष्णानगर निवासी मदन सिंह की पत्नी सीमा सिंह (54) ने सोमवार सुबह करीब नौ बजे जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी हरदो ले गए। चिकित्सक महिला को रेफर करने की तैयारी कर रहे थे, तभी दोपहर करीब 12:30 बजे उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि महिला का पति शराब का आदी है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण सीमा उसे शराब पीने से रोकती थी। इसी बात पर दोनों के बीच रविवार सुबह विवाद हुआ था। इसके बाद सोमवार को महिला के जहर खाने की बात सामने आई।
सीमा के दो बेटे हर्ष और हिमांशु सिंह हैं। दोनों परिवार के साथ अलग रहते हैं। महिला की मौत की सूचना पर चित्रकूट के बीरा मुसीवां स्थित मायके से परिजन अस्पताल पहुंचे। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।