{"_id":"5d5afcf98ebc3e896a677fe2","slug":"two-grandson-of-ex-minister-s-name-in-top-15-criminal-list-akbarpur-news-knp508401117","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉप-15 की सूची में पूर्व मंत्री के दो पौत्रों के नाम एसपी के दफ्तर के बाहर चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉप-15 की सूची में पूर्व मंत्री के दो पौत्रों के नाम एसपी के दफ्तर के बाहर चस्पा
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले के टॉप 15 अपराधियों में पूर्व मंत्री राम स्वरूप सिंह गौर के दो पौत्र विनय सिंह और नीरज सिंह शामिल हैं। इन्हें शराब माफिया की श्रेणी में रखा गया है। इन टॉप 15 अपराधियों की सूची नाम और फोटो के साथ एसपी दफ्तर में लगाई गई है। सोमवार को एसपी दफ्तर में आने वाले लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच यह सूची चर्चा का विषय रही।
जिले में थानावार टॉप टेन अपराधियों की सूची तैयार की गई थी। यह सूची (फ्लैक्स) संबंधित थाना परिसर के साथ ही क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर भी लगाई गई थी। अब एसपी ने जिले में विभिन्न अपराधों में लिप्त टॉप-15 अपराधियों की सूची तैयार कराई है। अपराधी के नाम, पते और फोटो के साथ इस सूची (फ्लैक्स) को माती स्थित एसपी दफ्तर परिसर में लगाया गया है। यह फ्लैक्स जिले के मुख्य चौराहों और बाजारों में भी लगाए जाने की तैयारी है। इसका मकसद लोगों को इन अपराधियों के बारे में अवगत कराना है। सूची में रूरा निवासी प्रदेश सरकार में मंत्री रहे राम स्वरूप सिंह गौर के पौत्र विनय सिंह गौर और नीरज सिंह गौर के नाम भी हैं। दोनों भाई शराब माफिया हैं। 19 मई 2018 में सचेंडी (कानपुर देहात) और रूरा इलाके में जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की मौत हो गई थी। 35 से ज्यादा लोग बीमार हुए थे। इस मामले में विनय और नीरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूर्व मंत्री के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके बाद दोनों भाइयों का नाम शराब माफिया की सूची में डाला गया है। दोनों की हिस्ट्रीशीट भी रूरा थाने में खोली गई है। पुलिस ने नीरज और विनय का नाम सक्रिय अपराधियों की सूची में शामिल किया है।
यह है टॉप-15 अपराधी
अकबरपुर का उस्मान अली (लुटेरा), सुमित उर्फ मोनू यादव (शराब तस्कर), अमित उर्फ सोनू यादव (शराब तस्कर), रूरा के विनय सिंह गौर, नीरज सिंह गौर (दोनों शराब तस्कर), सट्टी का चांद बाबू उर्फ मोहम्मद (गो तस्कर), राजपुर का मुकेश (लुटेरा), डेरापुर का सुरेंद्र चंद्र फौजी (लुटेरा और भू माफिया), बबलू कठेरिया (लुटेरा), मंगलपुर का दीपक चतुर्वेदी (शराब तस्कर), रसूलाबाद का जय प्रताप गौर (चोर), इलाही (अपहरणकर्ता), शिवली का संजीव यादव (लुटेरा), सतीश मिश्रा (शराब तस्कर) और बरौर का अरुण कटियार उर्फ बूटा (लुटेरा)।
विज्ञापन
आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को बेनकाब करने का प्रदेश स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कानपुर देहात के थानों में टॉप 10 और जिला स्तर पर टॉप 15 अपराधियों की सूची तैयार की गई है। आम लोगों को इन अपराधियों की करतूत से अवगत कराया जा रहा है। इसलिए दफ्तर में सूची लगवाई गई है। ताकि लोग फोटो, नाम और पता सूची देखकर इनके बारे में जान सकें।
-अनुराग वत्स, एसपी