{"_id":"5f4d48b4f68b566d3e7189fe","slug":"two-girls-got-married-police-gave-freedom-for-both-of-them-to-live-together","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: सहेलियों ने रचाई शादी, पुलिस ने दोनों को एक साथ रहने की दी आजादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: सहेलियों ने रचाई शादी, पुलिस ने दोनों को एक साथ रहने की दी आजादी
Tue, 01 Sep 2020 12:36 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
फतेहपुर जिले में कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती ने कानपुर की सहेली के साथ मंदिर में शादी रचा ली। करीब 10 दिन बाद दोनों घर वापस लौटीं। उसके बाद शहर में ही एक किराए का घर लेकर रहने लगीं।
परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो विरोध किया। तभी वह दोनों रविवार को कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को बालिग होने पर एक साथ रहने की इजाजत दी है। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती (20) कोचिंग करने 2 साल पहले कानपुर गई थी।
वह पार्ट टाइम में कानपुर के एक मॉल में नौकरी करने लगी। उसी माल में ही काम करने वाली कानपुर की युवती (21) के साथ में दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि शादी का मन बना लिया।
विज्ञापन
दोनों तीन माह पहले घरवालों को बगैर बताए घूमने चली गई थीं। लौटने पर परिवार के लोगों ने दोनों को अलग कर दिया। फतेहपुर शहर की रहने वाली युवती 10 दिन पहले अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने कानपुर की युवती के घरवालों संपर्क किया तो पता लगा कि वह भी उसी 10 दिन से गायब है।

दोनों शनिवार को फतेहपुर आ गईं। घरवालों से अलग कमरा लेकर रहने लगीं। परिजनों के विरोध पर दोनों रविवार को कोतवाली पहुंचीं। उन दोनों ने बताया कि घर से चले जाने के बाद उन्नाव के एक मंदिर में शादी रचाई है। वह अब घर वालों से अलग एक साथ रहना चाहती हैं।
दोनों परिवार के लोग भी कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में पंचायत के बाद पुलिस ने बालिग होने के कारण और समलैंगिकता कानून के आधार पर एक साथ रहने की इजाजत दी। कानपुर के परिजनों ने दोनों को साथ रखने की इच्छा जाहिर की लेकिन वह दोनों तैयार नहीं हुईं।
वह दोनों राजी नहीं हुई। फतेहपुर की युवती पत्नी की तरह सलवार-कुर्ता में थी। कानपुर की युवती पति की तरह पैंट-शर्ट में थी। वह एक दूसरे को पति पत्नी मानते हैं। एसएसआई कैलाश नाथ ने बताया ने कहा कि दोनों बालिग हैं और वह घर वालों से अलग भी रहना चाहती हैं। परिवारों की रजामंदी पर दोनों को एक साथ रहने के लिए अलग भेज दिया गया है।