{"_id":"5bacdf1b867a557f6a2a42b0","slug":"tv-serial-main-maike-chali-jaungi-tum-dekhte-rahiyo-artist-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनी टीवी के सीरियल ‘मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो’ के कलाकारों ने देखा बिंदास शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनी टीवी के सीरियल ‘मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो’ के कलाकारों ने देखा बिंदास शहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:26 AM IST
सार
- कानपुर शहर के लोगों में अपनापन दिखा, ऐसा लगा जैसे कई बार आएं हैं शहर
- ‘मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो’ सीरियल की स्टारकास्ट शहर आईं
- बोलें कि शहर पहली बार आए लेकिन लोगों ने बेहद प्यार दिया
विज्ञापन
‘मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो’ सीरियल की स्टारकास्ट ने शहर और शहरियों की तारीफ की
विस्तार
सोनी चैनल पर आने वाले सीरियल ‘मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो’ के स्टारकास्ट कानपुर में शो का प्रमोशन करने पहुंचे। सीरियल के कलाकारों ने कहा कि कानपुर के बारे में मुंबई में बहुत कुछ सुना है। यहां पर अपनत्व सा महसूस हुआ। यहां के लोगों में पॉजिटिविटी ज्यादा देखने को मिलती है। सत्या देवी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री नीलू वाघेला ने कहा कि कानपुर के खाने और लोगों के बोलने के बेबाक अंदाज के बारे में सुना था आज यहां के बिंदास लोगों को देख भी लिया। बहुत ही खुशमिजाज शहर है कानपुर। कोई भी शहर छोटा- बड़ा नहीं होता है। इंसान की सोच सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।
सीरियल के कलाकार अपने शो के प्रोमोशन के लिए गुरुवार को कानपुर के लैंडमार्क होटल आए थे। सीरियल में जया की मां सत्या देवी का रोल निभा रहीं अभिनेत्री नीलू वाघेला, समर की मां रमा का रोल निभा रहीं अदिति देशपांडे, जया का रोल निभा रहीं सृष्टि जैन और समर का रोल निभा रहे नामिष तनेजा थे।
विज्ञापन
सीरियल के कलाकार अपने शो के प्रोमोशन के लिए गुरुवार को कानपुर के लैंडमार्क होटल आए थे। सीरियल में जया की मां सत्या देवी का रोल निभा रहीं अभिनेत्री नीलू वाघेला, समर की मां रमा का रोल निभा रहीं अदिति देशपांडे, जया का रोल निभा रहीं सृष्टि जैन और समर का रोल निभा रहे नामिष तनेजा थे।
विज्ञापन
शादी एक बच्चे की तरह होती है
‘मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो’ सीरियल की स्टारकास्ट ने शहर और शहरियों की तारीफ की
शादी की परिभाषा को परिभाषित करते हुए नीलू बोलीं कि शादी बच्चे की तरह होती है। वो हंसेगा, रुलाएगा, गिरेगा, चिल्लाएगा सब करेगा। इसलिए इसको खास देखरेख की जरूरत है। साथ ही इस रिश्ते में पति की भी उतनी अहमियत होती है जितनी पत्नी की।
शादी का नाम समायोजन है समझौता नहीं
सीरियल के प्रमोशन में आए कलाकार
सीरियल में रमा का रोल निभा रही अदिति देशपांडे ने कहा कि इस सीरियल के जरिए हम समाज में लोगों को बताना चाहते हैं कि शादी का नाम समझौता नहीं बल्कि समायोजन है और यह समायोजन पति और पत्नी दोनों को ही करना चाहिए। सिर्फ घर में आ रही बहू से यह उम्मीद नहीं रखनी चाहिए कि हर जगह वो ही खुद को एडजस्ट करे। घर में आई हुई बहू को थोड़ा समय दें ताकि वह नए घर में आकर खुद को अकेला न महसूस करें। इन बातों को कहते हुए अदिति ने कहा कि वो तो रियल लाइफ में भी कूल सास बनेंगी, ताकि उनकी बहू को किसी भी तरह की मुश्किल न हो।
एक है सर्वगुण संपन्न तो दूसरा है बेबाक
सीरियल के प्रमोशन में आए कलाकार
कोरियोग्राफर से एक्टर बने नामिष तनेजा और सुहानी सी एक लड़की सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत करने वाली सृष्टी जैन भी कानपुर आकर काफी खुश थीं। दोनों ने कहा कि ऐसा लग रहा इस शहर में कई बार आए हैं। अपने किरदारों के बारे में बात करते हुए जहां नामिष ने कहा कि उनका कैरेक्टर एक ऐसे लड़के का है जो सर्वगुण संपन्न है तो वहीं सृष्टि ने कहा कि उनका कैरेक्टर एक झल्ली बेबाक सी लड़की का है जो बोलने से पहले कुछ भी नहीं सोचती। नामिष ने बताया कि किरदार में रियलिटी लाने के लिए जरूरी होता है कि उसको जिएं और ये एक ऐसा मूलमंत्र है जिसको वह हमेशा से फॉलो करते आ रहे हैं। वहीं सृष्टी ने कहा कि उनको एक्टिंग का शुरू से ही शौक रहा है और हर तरह के किरदार निभाना उन्हें पसंद है।