फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Truck driver beaten at toll plaza, highway jammed in protest, demand for action against employees

Kannauj: टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर की पिटाई, विरोध में हाईवे जाम...कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

Sun, 29 Oct 2023 05:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 29 Oct 2023 05:00 PM IST
सार

Kannauj News: सदर कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि मामूली बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया था। थोड़ी देर के लिए गाड़ियां खड़ी हुई थीं। जाम नहीं लगा। मामले की जांच के लिए टोल पर लगे सीसीटीवी को खंगाला जाएगा।

विज्ञापन
Truck driver beaten at toll plaza, highway jammed in protest, demand for action against employees
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में पंजाब से लोहा लादकर लखनऊ जा रहे ट्रक के ड्राइवर से टोल प्लाजा कर्मचारियों की झड़प हो गई। प्लाजा के कर्मचरियों ने ड्राइवर की पिटाई भी कर दी गई। इससे खफा होकर दूसरे ट्रक के ड्राइवरों ने हंगामा कर दिया। अपने-अपने ट्रक को खड़ाकर विरोध जताने लगे।

विज्ञापन

इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते दिल्ली-कानपुर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस अफसरों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। जानकारी के अनुसार, पंजाब के पटियाला निवासी सुखविंदर सिंह वहां से अपने ट्रक पर लोहे की रॉड लाद कर लखनऊ जा रहा था।
विज्ञापन

यहां जीटी रोड से गुजरते समय जब वो सदर कोतवाली क्षेत्र के जसोदा स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचा। उसके ट्रक में लगे फास्टैग से पैसा कटने में तकनीकी वजह कर रुपये नहीं कट रहे थे। इस पर वह ट्रक किनारे लगाने लगा। इसी दौरान बत्ती भी हरी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाली-गलौज करते हुए डंडे से किया हमला
इसी दौरान टोल प्लाजा के छह-सात कर्मचारी वहां आए गाली-गलौज करते हुए ट्रक की खिड़की पर डंडे मारने लगे। मना करने के लिए जब वह नीचे उतरा, तो उस पर भी हमलावर हो गए। इससे उसके सिर में चोट आ गई और वह जख्मी हो गया। इसी बीच पीछे से दूसरे ट्रक भी आ गए।

हाईवे पर दोनों ओर गाड़ियों की लाइन लग गई
पूरी बात समझने के बाद उन ट्रक के लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। टोल के करीब कई और ट्रक खड़े होने से वहां अफरा-तफरी मच गई। ट्रैफिक भी बाधित हो गया।  टोल कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया। देखते ही देखते हाईवे पर दोनों ओर गाड़ियों की लाइन लग गई।

टोल पर लगे सीसीटीवी को खंगाला जाएगा
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालकों को समझाया। एएसपी डॉ. अरविंद कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने पूरी बात समझने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। सदर कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि मामूली बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया था। थोड़ी देर के लिए गाड़ियां खड़ी हुई थीं। जाम नहीं लगा। मामले की जांच के लिए टोल पर लगे सीसीटीवी को खंगाला जाएगा। तहरीर के आधार पर ही कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed