फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Truck collides with car, youth breaks breath on road

Kanpur News: कार में ट्रक ने मारी टक्कर, युवक ने रास्ते में तोड़ा दम

Thu, 23 Oct 2025 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with car, youth breaks breath on road
इटावा। सड़क हादसे में घायल बड़े भाई को अपने साथियों के साथ कार से ले जा रहे छोटे भाई की कार में भी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पहले से घायल बड़े भाई ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं, कार सवार अन्य तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


गौरव (36) निवासी बिरारी गांव मंगलवार शाम को बाइक से बाजार के लिए निकला था। रास्ते में परशुपुरा के पास बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी थी। हेलमेट न लगाए होने की वजह हादसे में गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर रजत का भाई अपने दो दोस्तों के साथ कार लेकर घटनास्थल पर पहुंचा और भाई को कार से जिला अस्पताल ले जा रहा था। इस बीच रास्ते में कोकपुरा गांव के पास पीछे से ट्रक ने कार में टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी तेज थी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की वजह से गौरव अस्पताल नहीं पहुंच सका। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर, कार सवार रजत और उसके दोस्त भी घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया। यहां तीनों की स्थिति स्थिर बनी हुई है। एसओ अमित मिश्रा ने बताया कि ट्रक लेकर चालक भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed