{"_id":"5dc812ba8ebc3e5b7c7c2856","slug":"truck-accident-on-agra-lucknow-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकराकर 50 फीट गहरी खंती में पलटा ट्रक, सड़क पर बिखर गए सेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकराकर 50 फीट गहरी खंती में पलटा ट्रक, सड़क पर बिखर गए सेब
Sun, 10 Nov 2019 07:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 10 Nov 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ जा रहा सेब लदा ट्रक डिवाइडर से टकरा 50 फीट गहरी खंती में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक व क्लीनर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली के पहाड़गंज निवासी शब्बीर (40) ट्रक चालक है। शनिवार रात वह घर के पड़ोस में रहने वाले क्लीनर नियाज (38) के साथ ट्रक में सेब लादकर दिल्ली से लखनऊ को निकला। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रीतमपुरवा के पास अचानक चालक को झपकी आने से ट्रक बेकाबू हो डिवाइडर से टकरा बैरीकेडिंग तोड़ते हुए गहरी खंती में जा गिरा।
विज्ञापन
सेब बोरों से बाहर निकलकर सड़क बिखर गए। हादसे में चालक शब्बीर और नियाज घायल हो गए। यूपीडा की एंबुलेंस व पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को उपचार मुहैया करा सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों की हालत सामान्य है।
विज्ञापन