फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Troubled by the threat, girl student trying to attempt suicide

कन्नौज: रुपयों की मांग पूरी न कर सकी तो दो युवकों ने वायरल किया वीडियो, छात्रा ने खाया जहर

Tue, 22 Mar 2022 08:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Mar 2022 08:27 PM IST
सार

युवकों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से रुपये मांगे। छात्रा ने मना कर दिया तो अदनान और सुफियान ने सोशल साइट पर वीडियो वायरल कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही छात्रा ने घर में जहर खा लिया।

विज्ञापन
Troubled by the threat, girl student trying to attempt suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले में रहने वाले दो युवकों ने गांव की एक छात्रा को बहला-फुसला कर वीडियो बना लिया। छात्रा युवकों की रुपयों की मांग पूरी नहीं कर सकी तो वीडियो वायरल कर दिया। बदनामी के डर से छात्रा ने जहर खा लिया। जिला अस्पताल में छात्रा भर्ती है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले ग्रामीण ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा है। नई बस्ती सफदरगंज निवासी अदनान और सुफियान ने नाम बदलकर जान-पहचान बना ली।
विज्ञापन


छात्रा का मोबाइल नंबर लेकर बातें करने लगे। छात्रा को बहला-फुसला कर दोनों ने वीडियो बना लिया। मंगलवार को युवकों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से रुपये मांगे। छात्रा ने मना कर दिया तो अदनान और सुफियान ने सोशल साइट पर वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलते ही छात्रा ने घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसने परिजनों को पूरी जानकारी दी। आनन-फानन परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सदर कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed