{"_id":"65044ff6a39c029f060da10e","slug":"tragic-accident-in-fatehpur-mud-wall-collapsed-girl-student-died-after-being-buried-under-debris-body-sent-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार भरभरा कर गिरी, मलबे में दबकर छात्रा की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार भरभरा कर गिरी, मलबे में दबकर छात्रा की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Fri, 15 Sep 2023 08:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 15 Sep 2023 08:41 PM IST
सार
Fatehpur News: प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार सदर सुशील कुमार मौके पर पहुंचकर घटना की तहकीकात की।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले में हुसैनगंज कोतवाली क्षेत्र में कच्ची दीवार में दबकर छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के मिश्रामऊ गांव के सुखलाल दिवाकर की पुत्री मंजू देवी (22) इंटर पास करने के बाद नौकरी की तैयारी करने के लिए फतेहपुर शहर में कोचिंग पढ़ती थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे मंजू कोचिंग पढ़ कर घर लौटी थी। बकरियों के चारा लगाने के बाद छप्पर के नीचे लेट कर आराम करने लगी। इसी दौरान बगल में खड़ी कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। दीवार के मलबे में छात्रा दब गई। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा छात्रा को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
छात्रा की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दीवार के पीछे से नाला निकला है, जिसमें पानी बहता रहता है। कच्ची दीवार में सीलन आ जाने से गिर गई है। मृतका का एक बड़ा भाई इंद्रजीत है और एक बड़ी बहन आरती की शादी हो चुकी है। नायब तहसीलदार सदर सुशील कुमार मौके पर पहुंचकर घटना की तहकीकात की।
विज्ञापन