{"_id":"69bb15d2ba30918db309d6e3","slug":"traffic-diversions-in-effect-at-eidgah-and-bajariya-for-eid-ul-fitr-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1459920-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ईद-उल-फितर पर ईदगाह और बजरिया का बदला रहेगा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ईद-उल-फितर पर ईदगाह और बजरिया का बदला रहेगा ट्रैफिक
विज्ञापन
कानपुर। ईद-उल-फितर पर ईदगाह और बजरिया का ट्रैफिक बदला हुआ रहेगा। ट्रैफिक पुलिस नमाज के लिए ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था करने जा रही है। यह सुबह छह बजे से नमाज की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। पुलिस और ट्रैफिक स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। नमाजियों के वाहनों के लिए कई जगह पार्किंग की सुविधा की गई है। ईद-उल-फितर 20 मार्च या 21 मार्च को मनाया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि रूट डायवर्जन की सभी व्यवस्थाएं हो गई हैं। एक दिन पहले ही बैरिकेडिंग की जाएगी। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
इस तरह से जा सकेंगे वाहन
- लाल इमली चौराहे से आने वाले वाहन चुन्नीगंज चौराहा से बकरमंडी ढाल होते हुए बजरिया चौराहा नहीं जा सकेगें। उन्हें कर्नलगंज चौराहे से दाहिने मुड़कर शनिदेव मंदिर तिराहा होते हुए जाना होगा।
- गोल चौराहे से आने वाले वाहन ईदगाह चौराहे की ओर नहीं जा सकेगें। उन्हें बेनाझाबर तिराहे से बाएं मुड़कर चांदनी नर्सिंग होम के सामने से भेजा जाएगा।
- पी-रोड की ओर से आने वाले वाहन रामबाग चौराहे से बजरिया चौराहे की ओर नहीं जाएंगे। उन्हें रामबाग चौराहे से बाएं मुड़कर ब्रह्मनगर चौराहे होते हुए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- 80 फीट रोड से आने वाले वाहन ईदगाह चौराहे की ओर नहीं जाएंगे। उन्हें रामबाग तिराहे से दाहिने मुड़कर पी रोड होते हुए आगे जाना होगा।
- छह बगलिया चौराहे से आने वाले वाहन मकराबटगंज ढाल से दाहिने ईदगाह चौराहे की ओर नहीं जाएंगे। उन्हें मकराबटगंज ढाल से आगे शनिदेव मंदिर तिराहे से बाएं मुड़कर जाना होगा।
- हलीम कॉलेज चौराहा (नाला रोड) से आने वाले वाहन बजरिया थाना चौराहा नहीं जा सकेंगे। उन्हें सीसामऊ बड़ा चौराहा से बाएं मुड़कर रवाना किया जाएगा।
- लकडमंडी रोड की ओर से आने वाले वाहन कायस्थाना चौराहा से आगे बकरमंडी ढाल नहीं जाएंगे। उन्हें कायस्थाना चौराहे से लाल इमली चौराहा होते हुए भेजा जाएगा।
- अशोकनगर चौराहे से आने वाले वाहन हर्षनगर तिराहे से ईदगाह की ओर नहीं जाएंगे। उन्हें हर्षनगर तिराहे से बाएं मोड़कर वीरेंद्र स्वरूप पार्क तिराहा से भेजा जाएगा।
यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था
- लाल इमली चौराहा की ओर से आने वाले वाहन शनिदेव मंदिर तिराहा वाली रोड पर सड़क के दोनों ओर खड़े होंगे।
- गोल चौराहा और मोतीझील की ओर से आने वाले वाहनों को वीरेंद्र स्वरूप मैदान में खड़ा कराया जाएगा।
- पी-रोड की ओर से आने वाले वाहनों को रामबाग तिराहा से पहले पी रोड पर सड़क के दोनों ओर खड़ा कराया जाएगा।
- 80 फीट रोड की ओर से आने वाले वाहनों को ब्रह्मनगर चौराहा से पहले 80 फीट रोड पर सड़क के दोनों तरह पार्क कराया जाएगा।
- छह बंगलिया चौराहे की ओर से आने वाले वाहन मकराबटगंज ढाल से आगे शनिदेव मंदिर तिराहा तक सड़क के दोनों ओर पार्क होंगे।
- नाला रोड की ओर से आने वाले वाहन सीसामऊ बड़ा चौराहा से पहले नाला रोड सड़क के दोनों ओर पार्क किए जाएंगे।
- लकड़मंडी रोड की ओर से आने वाले वाहनों को कायस्थाना तिराहा से पहले लकड़मंडी रोड पर सड़क के दोनों ओर खड़ा कराया जाएगा।