फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Traffic arrangements will be altered today for the Jagannath Rath Yatra.

Kanpur News: जगन्नाथ रथयात्रा पर आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Thu, 16 Jul 2026 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Traffic arrangements will be altered today for the Jagannath Rath Yatra.
कानपुर। भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा गुरुवार को निकाली जाएगी। इसके चलते आज शहर के पश्चिम और मध्य जोन के प्रमुख रूटों पर दोपहर दो बजे से लेकर रात 10 बजे तक यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और अनावश्यक रूप से डायवर्जन वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। ट्रैफिक पुलिस ने बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया है। कंट्रोल रूम के 9305104340 और 9454402413 नंबरों पर जाम की सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन


रूट डायवर्जन इस प्रकार रहेगा-

- बिठूर तिराहे की ओर जाने वाला यातायात बैरी पुलिया से दाहिने मु़ड़कर इंद्रानगर के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
- यश कोठारी और मैनावती मार्ग से आने वाले वाहन सिंहपुर तिराहे से बिठूर तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को सिंहपुर तिराहे से बाएं मोड़कर मैनावती मार्ग से निकाला जाएगी।
विज्ञापन

- हैलट अस्पताल और पालीवाल तिराहे की ओर से आने वाले वाहन गोल चौराहा और देवकी सिनेमा के रास्ते जा सकेंगे।
- फजलगंज चौराहे से पालीवाल की ओर जाने वाले वाहनों को मरियमपुर चौराहे से दाएं या बाएं मोड़कर चैन फैक्टरी और खोया मंडी मार्ग से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed