{"_id":"599916e64f1c1bf25b8b4690","slug":"tractor-trolly-accident-at-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां काल बनकर आई सुबह, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत-9 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां काल बनकर आई सुबह, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत-9 घायल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 21 Aug 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में रविवार की सुबह एक ऐसे दर्दनाक हादसे के नाम रही जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुण्य कमाने जा रहे थे, मिली मौत
मौके पर विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली गंगा स्नान करने मेहंदी घाट जा रही थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। हरदोई कन्नौज मार्ग पर ग्राम शाहपुर और जफरपुर के बीच ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
घटना में ट्रॉली पर सवार सीतापुर जनपद के तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम माखपुर निवासी ओम प्रकाश(19) पुत्र दुलारे, बराती(35) पुत्र गरीबा और निर्मला (40)पत्नी धनीराम की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा 9 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम भेजा गया है।
पुण्य कमाने जा रहे थे, मिली मौत
ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी श्रद्धालु मेहंदीघाट पर गंगा स्नान के बाद कन्नौज के फूलमती मंदिर में दर्शन करने के लिए जाने वाले थे। इसके बाद वहां से वापस आकर सोमवार को होने वाली सोमवती अमावस्या पर फिर से इन सभी को गंगा में डुबकी लगानी थी। फिर वापस आकर नैमिषारण्य में देवी दर्शन करने थे। कौन जानता था कि पुण्य कमाने निकले श्रद्धालुओं की मौत रास्ते में ही हो जाएगी। पूरी घटना के बारे में पता चला है कि माघपुर निवासी बारातीलाल अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में श्रद्धालुओं को लेकर निकला था। सभी श्रद्धालुओं ने ईंधन का खर्च उठाने के लिए आपस में ही चंदा एकत्र किया था।

पंचर हो गई थी ट्राली, दोबारा गांव जाकर बदली
पलटी ट्रैकट्रर ट्रॉली को सीधा करने के लिए जेसीबी बुलाई गई
- फोटो : अमर उजाला
सभी श्रद्धालु शनिवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे मेंहदीघाट के लिए निकले थे। सीतापुर के पास ट्रैक्टर में लगी ट्रॉली पंचर हो गई। इस पर बारातीलाल ने सभी श्रद्धालुओं को उतार दिया। ट्रॉली सही करने के लिए खड़ी कर दी और फिर गांव से दूसरे की ट्राली मांगकर ले आया। इसके बाद सभी श्रद्धालु कोथावां विकास खंड के हत्याहरण तीर्थ भी गए। कुछ श्रद्धालुओं ने रात हो जाने पर यहीं रुकने की बात कही थी, लेकिन अधिकतर की राय थी कि चलते रहना चाहिए ताकि समय से मेंहदीघाट पहुंच जाएं। मेंहदीघाट पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया।
मां को मौत के मुंह में जाते देख बेहोश हो गई बेटी
घायलों की मदद करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मां को मौत के मुंह में जाते देख बेहोश हो गई बेटी
दुर्घटना में सीतापुर के तालगांव थाना क्षेत्र के डोघरा गांव निवासी विनोद कुमार की पत्नी सुमन शुक्ला की भी मौत हो गई। ट्रॉली में सुमन के साथ उनकी पुत्री सुलोचना भी थी। हादसे में सुलोचना मामूूली रूप से घायल हुई, लेकिन सुमन की हालत गंभीर थी। सुमन को मौत के मुंह में जाते देख सुलोचना बदहवास होकर बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तब तक उसकी मां की मौत हो चुकी थी। सुमन के परिवार में पति विनोद के अलावा तीन पुत्रियां राखी (20) रागिनी (19) सुलोचना (15) के अलावा दो पुत्र रामशंकर (17) और मोहित (16) हैं।
कक्षा आठ का छात्र था निर्मल
हादसे में सीतापुर के थाना तालगांव के डोघरा गांव निवासी धनीराम के पुत्र निर्मल (15) की मौके पर ही मौत हो गई थी। ट्रॉली में निर्मल की मां श्यामकली भी थी। हादसे में घायलों को खोजते हुए श्यामकली मृतकों के पास जा पहुंची। वहीं बेटे का शव देख वह बिलख पड़ी। धनीराम ने बताया कि उसके परिवार में दो विवाहित पुत्रियां रेनू और पूनम के अलावा एक विवाहित पुत्र सतीश भी है। चार भाई बहनों में निर्मल सबसे छोटा था और गांव के स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था।
बेटा बचा लेकिन मां की हो गई मौत
गंगा स्नान के लिए डोघरा निवासी सुनीता (45) भी निकलीं थीं। इनके साथ उनका 15 वर्षीय पुत्र संगम भी ट्रॉली में था। सुनीता के पति पुरुषोत्तम और 17 वर्षीय पुत्री रुबी घर पर ही थे। हादसा हुआ तो संगम बच गया, लेकिन सुनीता की मौत हो गई। इसी घटना में तालगांव थाना क्षेत्र के माघपुर गांव निवासी ओम प्रकाश की भी मौत हुई। ओम प्रकाश अविवाहित था। जानकारी पर बड़ा भाई अवधराम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा।

गड्ढे में पलटा पड़ा ट्रैक्टर और उसके पास जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मृतक- ओमप्रकाश (35) पुत्र दुलारे। माघपुर तालगांव।
निर्मल (17) पुत्र धनीराम, निवासी डगरा,
सुनीता (45) पत्नी पुरुषोत्तम निवासी डगरा तालगांव जिला सीतापुर हैं।
जबकि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल हरदोई में भर्ती कराया गया है।
घायल-
संगम (13) पुत्र पुरुषोत्तम, निवासी डगरा तालगांव सीतापुर,
पूजा (15) पुत्री अवधराम निवासी माघपुर तालगांव सीतापुर।
जुगुलता (30) पत्नी छविनाथ निवासी माघपुर, तालगांव सीतापुर।
लल्ला पुत्र हरिपाल (15) वर्ष तेजपुर सीतापुर।
सुरेश (30) पुत्र तेजपाल निवासी सहसई बिसवाँ।
शैलेश पुत्र भगवानदीन,
शकुंतला (34) पत्नी विनोद शुक्ला निवासी डगरा,माघपुर।
देशपाल पुत्र रामासरे 32 वर्ष माघपुर ,जनपद सीतापुर।
-काल बनकर आई रविवार की सुबह
-गंगा स्नान करने जा रहे थे, हो गया दर्दनाक हादसा
-ट्रैक्टर ट्राली पलटी, तीन की मौत-9 घायल
-सभी मृतक और घायल सीतापुर जनपद के