फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tractor collided with New Delhi Guwahati Superfast, train saved from overturning

टला बड़ा हादसा: नई दिल्ली गुवाहाटी सुपरफास्ट से टकराया ट्रैक्टर, पलटने से बची ट्रेन, तेज धमाके से यात्रियों में मचा हड़कंप

Mon, 09 May 2022 10:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 May 2022 10:13 AM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नान स्टॉप ट्रेन हादसे का शिकार होते-होते बच गई। ट्रेन से ट्रैक्टर टकरा गया। तेज धमाके के कारण यात्रियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Tractor collided with New Delhi Guwahati Superfast, train saved from overturning
ट्रेन से टकराया ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। फफूंद स्टेशन के रेलवे क्रॉसिंग केंझरी के पास रेल ट्रैक के किनारे से जा रहा ट्रैक्टर अचानक से ट्रैक के पास आ गया और नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही 22450 नान स्टॉप ट्रेन से टकरा गया। ट्रैक्टर टकराने से ट्रेन पलटने से बाल-बाल बच गई और ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते ही ट्रेन के चालक ने कुछ दूरी पर ट्रेन रोकी। तेज धमाके के कारण यात्रियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन-फानन रेल प्रशासन को जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर रेल प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। यहां से ट्रैक्टर को तकरीबन एक घंटे में हटवाकर रेल यातायात दुरुस्त किया गया। इस दौरान अन्य कई ट्रेनें पीछे खड़ी रहीं। मौके पर रेल अधिकारी जांच करने पहुंचे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन सुबह पांच बजे के करीब गुजर रही थी। तभी हादसा हुआ है। सुबह सात बजे ट्रेन को आगे रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed