{"_id":"6aea38c9c29bbb18c80deb4c","slug":"motorcyclist-killed-after-being-struck-by-a-vehicle-father-injured-auraiya-news-c-211-1-akb1003-154347-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पिता घायल
विज्ञापन
सीएचसी के बाहर रोते बिलखते परिजन। संवादमृतक अमन की फाइल फोटो
सहार। कस्बे के दिबियापुर-बेला मार्ग पर मंगलवार शाम एक सड़क दुर्घटना हुई। सहार टीवीएस एजेंसी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक अमन कुमार की मौत हो गई। उसके पिता मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार पहुंचाया।
गांव पुर्वा तरा निवासी अमन कुमार (22) अपने पिता मोहन सिंह उर्फ शुगर सिंह के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। अमन लेवरी का काम करके वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. जितेंद्र कुमार ने अमन कुमार को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मोहन सिंह को तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी गणेश गुप्ता तथा बेला थाना प्रभारी अमर बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।