{"_id":"6aea3b486210aa5e6e0d3802","slug":"in-some-places-classes-were-found-to-be-running-with-the-help-of-just-one-or-two-teachers-auraiya-news-c-211-1-aur1006-154337-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दो तो कहीं एक शिक्षक के सहारे चलती मिलीं कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दो तो कहीं एक शिक्षक के सहारे चलती मिलीं कक्षाएं
विज्ञापन
फोटो-41- प्राथमिक विद्यालय बिरिया में बच्चों को खेल खिलाते शिक्षक। संवाद
औरैया। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से मंगलवार को स्पेशल टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का आयोजन किया गया। जनपद के ज्यादातर स्कूलों से शिक्षक इस परीक्षा में हिस्सा लेने पहुंचे। ऐसे में उनकी गैर मौजूदगी में स्कूल का संचालन शेष बचे शिक्षकों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। कई स्कूलों में एक शिक्षक के हवाले कक्षाएं चलीं। वहीं कुछ स्कूलों में मेडिकल लीव लेने के बाद भी शिक्षकों को स्कूल पहुंचना पड़ा।
संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने मंगलवार को परिषदीय स्कूलों की पड़ताल की। इस दौरान दोपहर 12:22 बजे बिरिया स्थित परिषदीय स्कूल में दो शिक्षक मिले। दो अन्य शिक्षक स्पेशल टेट की परीक्षा देने गए हुए थे। दोनों शिक्षकों ने कक्षा-एक से लेकर पांच के बच्चों की पढ़ाई कराई। मौके पर 102 के सापेक्ष 73 बच्चे उपस्थित मिले। इसी तरह दोपहर 12:38 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरिया में दो शिक्षक मिले।
उन्होंने बताया कि एक मेडिकल पर थे, जबकि दूसरी महिला शिक्षक छुट्टी पर थीं। वर्तमान में पढ़ाने वाले दोनों शिक्षक सुपर टेट की परीक्षा चले गए थे, इस वजह से उन्हें मजबूरी में आना पड़ा। दोनों ही शिक्षकों के पैर में गंभीर चोट थी। यहां पर 188 बच्चों के सापेक्ष 45 बच्चे मिले। वहीं, भाग्यनगर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय लखनापुर में तो एक ही शिक्षक के सहारे तीन कक्षाओं के बच्चे रहे। जिन्हें एक ही कमरे में बैठाकर शिक्षक पढ़ाई कराते नजर आए। बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि स्पेशल टेट परीक्षा को लेकर कुछ हद तक स्कूलों में शिक्षकों की कमी रही है। अन्य शिक्षकों के जरिये कक्षाओं का संचालन किया गया है।