फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Today will be clear from the intersection, taking off encroachment

आज से साफ होंगे चौराहे, हटेगा अतिक्रमण

Thu, 21 Jul 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Thu, 21 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Today will be clear from the intersection, taking off encroachment
बैठक करते अ‌धिकारी - फोटो : amarujala
कानपुर। शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने की स्थायी पहल बुधवार को कर दी गई। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की अगुवाई वाली मीटिंग में सबसे पहले शहर के 17 चौराहों को अतिक्रमण मुक्त बनाने का फैसला लिया गया। इसके लिए गुरुवार 21 जुलाई से अभियान शुरू हो जाएगा। मजिस्ट्रेट, पुलिस, नगर निगम, केडीए और पीडब्लूडी संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएंगे और पकड़े जाने वालों पर शांति भंग की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

   अतिक्रमणकारियों से निजी मुचलका भरवाया जाएगा, मुकदमा भी होगा। इन चौराहों पर इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाए जाने हैं।
यातायात समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में मीटिंग की। मीटिंग में एसएसपी शलभ माथुर, अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश सिंह और एसपी ट्रैफिक सर्वानंद यादव भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि चौराहों को अतिक्रमण मुक्त बनाने की ठोस रणनीति बनाई गई है। दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अपर नगर मजिस्ट्रेट की कोर्ट में मुकदमा चलाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन

निजी मुचलके की धनराशि भी वसूली जाएगी। चौराहों से अतिक्रमण हटाने का पहले चरण का अभियान 25 जुलाई तक चलेगा। कल्याणपुर-पनकी सहित आसपास की अन्य रोड पर वन-वे लागू करने और कल्याणपुर फल, सब्जी मंडी हटाने का फैसला 26 जुलाई को होगा। इस सिलसिले में यातायात विभाग की मीटिंग बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 हमीरपुर-नौबस्ता और कानपुर-आगरा रोड से ट्रकों के नो इंट्री की समीक्षा भी 26 जुलाई को की जाएगी। नो इंट्री का सकारात्मक रिजल्ट सामने आया तो इसे आगे बढ़ाया जाएगा। 
a 21 जुलाई: नई चुंगी पुलिस चौकी जाजमऊ से पुरानी चुंगी जाजमऊ तक, नरौना चौराहे से मेघदूत तिराहे तक, कारसेट से चुन्नीगंज चौराहे तक, गोल चौराहे से रावतपुर स्टेशन होते हुए गीतानगर क्रासिंग तक, फजलगंज पानी टंकी के पास सड़क पटरी पर, हमीरपुर रोड पर नौबस्ता चौराहे से ग्रीनबेल्ट तक।
a 22 जुलाई: पुरानी चुंगी जाजमऊ से सर्किट हाउस होते हुए राकेट तिराहे तक, मेघदूत तिराहे से बड़ा चौराहा होते हुए कारसेट चौराहे तक, चुन्नीगंज से बकरमंडी, बजरिया, हर्ष नगर पेट्रोल पंप होते हुए आर्यनगर तिराहे तक, गीता नगर क्रासिंग से गुरुदेव होते हुए बगिया क्रासिंग तक, गोविंदपुरी पुल से बर्रा बाईपास तक, हनुमान मंदिर पनकी से गंगागंज तिराहे तक।
a 23 जुलाई: रॉकेट तिराहे से नरौना चौराहे तक, आर्य नगर तिराहे से मोताझील चौराहे तक, हैलट अस्पताल से गोल चौराहे तक, बगिया क्रासिंग से कल्याणपुर तक, मेघदूत से वीआईपी रोड होते हुए ग्रीनपार्क तक, मिलिट्री कैंप चौकी से नौबस्ता चौराहे तक, पनकी रतनपुर में रामलीला मैदान के चारों ओर।
a 25 जुलाई: ग्रीनपार्क से रेव थ्री चौराहे तक, रेव थ्री से रावतपुर स्टेशन चौराहे तक, डिप्टी पड़ाव से संगीत सिनेमा तक, बाकरगंज चौराहे से बाबाकुटी चौराहे के दोनों ओर, दादानगर नहर से बाईपास तक।
हटेंगे ई-रिक्शा
a जीटी और वीआईपी रोड से  ई रिक्शा हटाए जाएंगे। इसका आदेश बुधवार को जारी कर दिया गया। ई रिक्शा के बढ़ते अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए परमिट जारी करने का फैसला भी हुआ है।
स्कूली वाहन चालकों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
a मिशन भरोसा के तहत स्कूली वाहन चालकों का कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए वाहन चालकों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा का कहना है कि 100 रुपये फीस जमा करके आरटीओ दफ्तर से रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त किया जा सकता है। फार्म भरने के बाद ही कार्ड जारी किया जाएगा, जिसकी डुप्लीकेसी नहीं हो सकेगी। रजिस्ट्रेशन की आखिरी डेट 31 अगस्त है। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिट एंड रन में मुआवजे को सख्ती
a मीटिंग में डीएम ने कहा कि हिट एंड रन केस में मुआवजे के लिए परिजन कहां और कैसे आवेदन करे इसके लिए आरटीओ दफ्तर की ओर से थानों में बड़े बड़े बोर्ड लगवाए जाएंगे। मुआवजा दिलवाने की सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed