फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Today the temperature could reach 40 degrees, clouds may provide relief in the evening, and drizzle is expected.

Kanpur News: आज 40 डिग्री तक पहुंच सकता पारा, बादलों से शाम को मिल सकती राहत, बूंदाबांदी के आसार

Fri, 03 Apr 2026 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Today the temperature could reach 40 degrees, clouds may provide relief in the evening, and drizzle is expected.
कानपुर। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा लेकिन शाम को लो प्रेशर बना तो बादल आ जाएंगे और स्थानीय स्तर बूंदाबांदी हो सकती है। इससे शाम सुहानी हो जाएगी। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अभी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। शुक्रवार को पारा 40 डिग्री को छू सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिन में तेज धूप होने से लो प्रेशर बन जाता है। इससे नम हवाएं तेजी से लो प्रेशर जोन में आ जाती हैं और बादल, बूंदाबांदी होने लगती है। कई प्रांतों में चक्रवाती हवाओं के घेरे और बादलों की शृंखला बनी है लेकिन इनका कानपुर परिक्षेत्र में असर नहीं है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी 19.4 डिग्री पर पहुंचा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा है। तेज धूप के कारण नमी कम हुई। सीएसए की मौसम वेधशाला में सुबह 71 और दोपहर को 30 प्रतिशत नमी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि हवाओं का रुख बदलने से प्री मानसून वाली स्थिति कभी भी बन सकती है। अमूमन शाम के समय यह स्थिति बनती है। सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पांच दिन बादल बने रहेंगे। लो प्रेशर बनने पर शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ स्थानीय स्तर पर छींटे पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed