{"_id":"57bf09014f1c1ba74bd4f013","slug":"to-open-store-in-kanpur-keep-pocket-heavy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में खाेलनी है दुकान ताे जेब रखें भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में खाेलनी है दुकान ताे जेब रखें भारी
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
Updated Thu, 25 Aug 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक्स
केडीए ने परेड में निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग की दुकानों औरक्यास्क (अस्थायी दुकानें) का इस्टीमेट तैयार कर लिया है। शुरुआती इस्टीमेट के मुताबिक पार्किंग के शॅापिंग एरिया में 40 वर्गमीटर की दुकान की कीमत करीब सवा करोड़ रुपये आ रही है। छह से आठ वर्गमीटर वाले क्यास्क की कीमत भी करीब 14 से 15 लाख रुपये होगी। हालांकि रेटों पर अंतिम निर्णय होना बाकी है।
परेड में केडीए की आठ मंजिला पार्किंग निर्माणाधीन है। ग्राउंड फ्लोर, लोअर ग्राउंड, पहली और दूसरी मंजिल में 64 दुकानों और 34 क्यास्कों के लिए जगह निकाली गई है। पहले यहां की दुकानों के चार लाख रुपये वर्गमीटर का रेट तय किया गया था। इतनी महंगी दरों पर दुकानें न बिकने की आशंका के चलते केडीए ने ग्राउंड फ्लोर की दुकानों को 20 फीसदी अधिक कीमतों पर नीलाम करने और इस आय को बाकी दुकानों से कम करने का प्रस्ताव बनाया। इसके बाद दुकानों की कीमत चार लाख रुपये की बजाय 3,08, 961 रुपये प्रतिवर्गमीटर आ रही है।
केडीए चीफ इंजीनियर वीके गोयल के मुताबिक दुकानों के इस्टीमेट की फाइल वित्त विभाग को भेज दी गई है। दामों पर अंतिम फैसला किया जाना बाकी है।
---
दुकानों का क्षेत्रफल और अनुमानित कीमत (रुपये में)
40 वर्गमीटर 1.24 करोड़
50 वर्गमीटर 1.55 करोड़
66 वर्गमीटर 2.40 करोड़