फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   tiddi

टिड्डियों ने किया हमला, रातभर जागते रहे किसान

Mon, 29 Jun 2020 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
tiddi
कानपुर देहात जिले के अकबरपुर कस्बे में छिड़काव के बाद खेत में मरी पड़ी टिड्डियां। शनिवार रात में - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। शनिवार को जिले में पहुंचे टिड्डी दल ने रात भर अकबरपुर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में फसल व बगीचों में धावा बोला। आसमान में टिड्डी दल को उड़ता देख किसान सकते में आ गए। किसानों ने थाली, शंख और ताली बजाकर शोर कर टिड्डियों को भगाया। वहीं, रात में कृषि विभाग के अफसर दमकल के साथ टिड्डी दल के पहुंचने वाले स्थानों पर गए। वहां दवा का छिड़काव कराकर उन्हें मारा। रविवार को टिड्डी दल दो भागों में विभाजित होकर कानपुर नगर की सीमा में प्रवेश कर गया।
विज्ञापन

जालौन की ओर से शनिवार की दोपहर बाद आया टिड्डी दल जिले में प्रवेश कर गया। काफी देर तक मलासा ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में मंडराने के बाद टिड्डियां देर शाम अकबरपुर पहुंच गई। आसमान मेें टिड्डियों को उड़ता देख लोगों ने थाली, शंख, ताली आदि बजाकर उन्हें भगाया था।
विज्ञापन

रात के समय टिड्डियों के जिला मुख्यालय, अकबरपुर तहसील, करौसा, मड़वाई, बाढ़ापुर, पतारी, तिवारीपुरवा, मुक्तापुर, नरिहा, दुर्गापुरवा समेत कई गांवों में पहुंचने की जानकारी पर उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल, कर्मचारियों व दमकल टीम के साथ पहुंचे। दमकल वाहनों से पेड़ों व फसलों पर बैठे टिड्डियों के झुंड पर दवा का स्प्रे कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बड़ी संख्या में टिड्डियां मारी गई। अधिकारी पूरी रात अलग-अलग गांवों में भ्रमण करते रहे। उधर, किसान भी थाली, शंख, घंटी आदि बजाकर टिड्डियों को भगाने में जुटे रहे। सुबह के समय टिड्डियों का दल बाघपुर मैथा होते हुए दो भागों में बंट गया। एक दल कानपुर नगर के चौबेपुर व दूसरा दल कल्याणपुर की ओर चला गया।
उपनिदेशक कृषि विनोद कुमार यादव ने बताया कि टिड्डी दल के हमले से खेत खाली होने के कारण फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। शनिवार रात दमकल की मदद से दवा का छिड़काव कराकर बड़ी संख्या में टिड्डियों को मारा गया है। फिलहाल टिड्डियों का झुंड दो भागों में विभाजित होकर कानपुर नगर के चौबेपुर व कल्याणपुर क्षेत्र की ओर चला गया है।

खुद टिड्डी भगाने में जुटे किसान
कानपुर देहात। शनिवार देर अकबरपुर पहुंचा टिड्डी दल कई समूहों में बंट गया। एक दल अकबरपुर तहसील व आसपास के पेड़ों पर बैठ गया। दूसरा दल पास के सलावतपुर गांव में गिरिजादत्त तिवारी के बगीचे में पहुंचा और ढेंचा, यूकेलिप्टस व बबूल के पेड़ों को सफाचट करने लगा। यह देख किसानों ने थाली, शंख व ताली बजाने के साथ कृषि अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने दवा का छिड़काव कराकर टिड्डियों को मारा। रविवार सुबह अकबरपुर निवासी गोपालचंद्र श्रीवास्तव के बगीचे में टिड्डियों का झुंड पहुंच गया। जबकि दूसरा दल नफीस व रामनरेश के मक्का के खेत में पहुंचा। लोगों ने शोर मचाकर उन्हें भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed