फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three youths coming from Delhi poisoned themselves, bus seized

Auraiya News: दिल्ली से आए तीन युवकों से जहरखुरानी, बस सीज

Mon, 01 Dec 2025 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Three youths coming from Delhi poisoned themselves, bus seized
बिधूना। दिल्ली से घर के लिए निजी बस में बैठे तीन यात्री बिधूना में बेहोश हालत में मिले। पुलिस तीनों को सीएचसी ले गई। हालत सामान्य होने पर यात्रियों ने बताया कि उनके दो मोबाइल और 700 रुपये पार है। पुलिस फिरोजाबाद से बस में बैठे एक यात्री की तलाश में है।
विज्ञापन

मैनपुरी थाना ऐलाऊ के गांव चौहान पुरवा निवासी रंजीत, इटावा थाना सैफई के गांव हेबरा कोठी निवासी हेतराम, कन्नौज थाना सकरावा के गांव लालपुर निवासी अनिल कुमार दिल्ली से बस में सवार हुए थे। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव नगला समायन निवासी बस चालक ऋतिक कुमार व फिरोजाबाद थाना रसूलपुर के गांव जाटवपुरी निवासी हेल्पर अल्वी ने बताया कि सोमवार सुबह तहसील बिधूना के पास बस खड़ी की तो तीनों यात्री बेहोशी की हालत में थे। तत्काल यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद तीनों को बेहोशी की हालत में सीएचसी ले जाया गया। पुलिस के अनुसार दो मोबाइल व 700 रुपये युवकों के नहीं मिल रहे हैं। फिरोजाबाद से बैठी एक सवारी ने तीनों को बिस्किट खिलाया था। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बस को सीज कर दिया गया है। घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed