{"_id":"684ddb8617786f86b803dea0","slug":"three-young-men-and-a-middle-aged-man-committed-suicide-due-to-depression-kanpur-news-c-362-1-ka11011-125538-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अवसाद में तीन युवक और एक अधेड़ ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अवसाद में तीन युवक और एक अधेड़ ने जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। शहर के चार थानाक्षेत्रों में तीन युवकों और एक अधेड़ ने अलग-अलग तरीके से जान दे दी।
गोविंद नगर थानाक्षेत्र में कच्ची बस्ती निवासी दिनेश कुमार दिवाकर (44) एक फैक्टरी में काम करते थे। बड़े भाई मुकेश ने बताया कि दिनेश की पत्नी पम्मी पिछले साल दीवाली पर उसे छोड़कर बच्चों संग मायके चली गई थी। आरोप है कि इसके बाद दिनेश पर उसकी पत्नी ने मुकदमा करा दिया था। इस कारण वह अवसाद में था। शनिवार सुबह दिनेश ने कपड़े की बेल्ट का फंदा पंखे से लगाकर जान दे दी। बताया कि दिनेश ने प्रेमविवाह किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
इसी प्रकार छावनी थानाक्षेत्र के संजय नगर खलवा निवासी ई-रिक्शा चालक रवि कश्यप (40) किराए पर रहता था। बहनोई प्रदीप ने बताया कि एक जून को रवि ने नशे में बच्चों की पिटाई कर दी। उसके बाद बच्चे मां पूजा के घर चले गए थे। पत्नी की मौत से दुखी रवि शराब पीता रहता था। शुक्रवार देर शाम रवि ने ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या कर ली। कैंट इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राय ने बताया कि युवक ने सिर दीवार पर पटका है, चोट लगने के कारण उसकी जान गई।
चकेरी थानाक्षेत्र के श्यामनगर निवासी कमलेश (51) ने मुंह के कैंसर के कारण श्यामनगर क्राॅसिंग पर शुक्रवार देर शाम ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। महाराजपुर निवासी साले केशव ने बताया कि मजदूरी करके घर चलाता था। काफी समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। बताया कि तकलीफ होने के कारण वह अक्सर परिजनों से कहता था कि ऐसी मौत मरेंगे की सब देखेंगे। इसी कारण वह धीरे-धीरे अवसाद में उसने कदम उठा लिया। परिवार में दो बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
सचेंडी थानाक्षेत्र के ईश्वरीगंज चकरपुर निवासी अनिकेत शुक्ला (30) ने अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार की शाम जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सर्वोदय नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पांच जून को अनिकेत की शादी शिवांगी से हुई थी। शादी के नौ दिन बाद जान देने की वजह परिजनों ने बताने से मना कर दिया।