{"_id":"5d238b0e8ebc3e6d0b74c6ed","slug":"three-robbers-robbed-20-lakh-from-businessman-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्च झोंक बकरा व्यापारी से 20 लाख की लूट, बाइक सवार तीन बदमाशों ने की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों में मिर्च झोंक बकरा व्यापारी से 20 लाख की लूट, बाइक सवार तीन बदमाशों ने की वारदात
Tue, 09 Jul 2019 12:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
बकरा व्यापारी मेराज आलम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बिठूर में सोमवार रात रामनगर गांव के पास जीटी रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने आंखों में मिर्च झोंक और तमंचे के बल पर बकरा व्यापारी से 20 लाख रुपये लूट लिए। बेसुध हालत में व्यापारी किसी तरह अपने घर पहुंचा और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
चौबेपुर निवासी बकरा व्यापारी मेराज आलम कोलकाता में बकरा सप्लाई करते हैं। सौदे की रकम वह कपड़ा व्यापारियों से मंगवाते हैं। सोमवार को कई कपड़ा कारोबारियों से 20 लाख रुपये लेकर स्कूटी से रात करीब आठ बजे घंटाघर से घर के लिए निकले थे। रुपयों से भरा बैग स्कूटी की डिग्गी में रखा था।

बिठूर रामनगर गांव के पास जीटी रोड पर हुई वारदात
करीब नौ बजे वह बिठूर जीटी रोड पर रामनगर गांव के पास पहुंचे कि पीछे से फ्रीडम बाइक से आए तीन बदमाशों ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। वह गिर गए तो एक बदमाश ने उनकी आंखों में मिर्च झोंकी और दूसरे ने तमंचा सटा दिया। तीसरे बदमाश ने डिग्गी से रुपयों से भरा बैग लूट लिया। फिर तीनों भाग गए।
तीनों बदमाशों की उम्र 20 से 25 साल रही होगी। सूचना पाकर मौके पर एसपी ग्रामीण और सीओ कल्याणपुर सीओ पहुंचे। घटनास्थल से पुलिस चौकी करीब एक-डेढ़ किमी दूर है। हैरानी की बात ये है कि आंखों में मिर्च भरी होने से मेराज बेहाल थे।
वह इसी हालत में स्कूटी चलाकर घर पहुंचे। उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद पुलिस के साथ वह घटनास्थल पहुंचे। ऐसे में सवाल उठता है कि पुलिस को सूचना देने के बजाए वह घर क्यों चले गए थे। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जाएगी।