फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three people imprisoned for 20 years in gang misdeed of a woman

फतेहपुर: युवती से सामूहिक दुष्कर्म में तीन को 20-20 साल की कैद, पीड़िता को छह साल बाद मिला न्याय

Wed, 14 Oct 2020 07:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Oct 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Three people imprisoned for 20 years in gang misdeed of a woman
सांकेतिक तस्वीर
फतेहपुर जिले में युवती से गैंगरेप के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने सभी तीन आरोपियों को 20-20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। मामला न्यायालय में छह वर्षों से विचाराधीन था। अदालत ने मुल्जिमों को सजा सुनाने के साथ ही 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन


अदालत का आदेश है कि आरोपियों के जुर्माने की रकम पीड़िता को देय होगी। यदि जुर्माने का भुगतान नहीं किया जाता है तो अभियुक्तों को छह-छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन


घटना तीन सितंबर 2014 को बकेवर थानाक्षेत्र के एक गांव की है। रूसी गांव के अनिल, राम सजीवन और ललौली थानाक्षेत्र के बहुआ के राजा ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। घटना के वक्त युवती के पिता गांव से बाहर गए हुए थे और मां खेत में काम करने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी घर में युवती के अकेले होने का फायदा उठाकर तीनों घुस गए और तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। देर शाम को जब युवती की मां घर लौटी तो उसने अपनी मां को आपबीती बताई। इस घटना की जानकारी जब पीड़िता ने पुलिस को दी तो संबंधित थाना पुलिस ने सुनवाई नहीं की।

पीड़िता अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक से मिली लेकिन तब आरोपियों के विरुद्घ एफआईआर नहीं दर्ज की गई। लाचार होकर पीड़िता ने एफआईआर कराने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया।

तब जाकर कोर्ट के आदेश पर मामले की एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद से प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन चल रहा था। बुधवार को प्रकरण की सुनवाई कर रहे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश लालबाबू यादव की अदालत ने सहायक शासकीय अधिवक्ता रहस बिहारी श्रीवास्तव और बार महामंत्री विजय कुमार सिंह की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को सजा सुना दी।

अदालत ने आरोपी अनिल, राजा और राम सजीवन को 20-20 साल के सश्रम कारावास और तीनों पर  10-10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की रकम पीड़िता को देय होगी, अन्यथा की स्थित अभियुक्तों को छह-छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अदालत आने के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed