फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Those making career in science will get scholarship of Rs 80 thousand

Kanpur News: विज्ञान में कॅरिअर बनाने वालों को मिलेगी 80 हजार रुपये स्कॉलरशिप

Mon, 27 May 2024 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 27 May 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Those making career in science will get scholarship of Rs 80 thousand
इटावा। सरकार की इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना के तहत सभी बोर्डाें के माध्यमिक विद्यालयों से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण मेधावियों को आर्थिक सहायता मिल सकेगी। सरकार विज्ञान के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने वाले छात्र-छात्राओं को 80 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत इंटर पास कर चुके विज्ञान वर्ग के मेधावियों को इंस्पायर छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा चयनित विद्यार्थियों को पांच वर्ष तक 80 हजार रुपये की स्कॉलरशिप प्रतिवर्ष दी जाएगी। उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए इंस्पायर स्कॉलरशिप मिलती है।
विज्ञापन

इसका लाभ सिर्फ उन्हीं विद्यार्थियों को मिलता है जो इंटर उत्तीर्ण कर विज्ञान क्षेत्र की शिक्षा में जाते हैं। इसके तहत विद्यार्थी हर साल 60 हजार रुपये तक लाभान्वित हो सकते हैं। योजना के जिला संमन्वयक प्रदीप यादव ने बताया कि इस वर्ष के इंस्पायर स्कॉलरशिप के लिए अभी ऑनलाइन आवेदन की तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन तिथि और आवेदन संबंधी जानकारी के लिए वेबसाइट www.online-inspire.gov.in को देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के बाद चयनित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 60 हजार रुपये विज्ञान विषय में डिग्री और मास्टर डिग्री के लिए मिलेंगे। शेष 20 हजार रुपये मान्यता प्राप्त रिसर्च सेंटर में समर रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए मिलते हैं। उन्होंने बताया कि इस स्कॉलरशिप को प्राप्त करने के इच्छुक आवेदक की उम्र 17-22 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक 12वीं में अपने कुल अंकों के साथ एक फीसदी मेधावी छात्रों में से एक होना चाहिए। वहीं, कक्षा 12 पास करने के एक वर्ष के अंदर आवेदकों को प्राकृतिक और बुनियादी विज्ञान जैसे बीएससी और एकीकृत एमएससी कोर्स में दाखिला लेना जरूरी है।

-------------------------------

इन विषयों को मिलती है प्राथमिकता
भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, जंतु विज्ञान, जीव रसायन, सांख्यिकी, खगोल शास्त्री, भूविज्ञान, इलेक्ट्रानिक्स, वनस्पति विज्ञान, कीटाणु विज्ञान, भू भौतिकी, वायुमंडलीय विज्ञान, महासागरीय विज्ञान, खगोल भौतिकी, पारिस्थितिकी विज्ञान, समुद्री जीव विज्ञान, जैव भौतिकी।

ऑनलाइन करना होगा आवेदन
इस स्कॉलरशिप योजना के लिए https://www.online-inspire.gov.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा। इस लिंक पर जाकर नए यूजर के रूप में पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद आपके रजिस्टर्ड ईमेल आई डी पर यूजर आई डी और पासवर्ड भेजा जाएगा। इसके बाद यूजर आईडी से लॉगिन कर प्रक्रिया को पूरा करना होगा। ऑनलाइन ही आवेदकों को शार्टलिस्ट किया जाएगा और चुने गए उम्मीदवारों की सूची इन्स्पायर स्कॉलरशिप के पोर्टल और इन्स्पायर प्रोग्राम की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी जाएगी। हालांकि अभी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed