फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   There is a flaw in both the intention and policy of BJP: Dimple

भाजपा की नीयत व नीति दोनों में खोट : डिंपल

Fri, 10 May 2024 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
There is a flaw in both the intention and policy of BJP: Dimple
भरथना। आजादी के बाद पहली बार भाजपा सरकार में देश का हाल बदहाल है। महंगाई चरम पर है। किसान-व्यापारी से लेकर महिलाएं व युवा परेशान हैं।
विज्ञापन

यह बात सपा सांसद डिंपल यादव ने भरथना के पाली खुर्द स्थित एक इंटर कॉलेज मैदान में शुक्रवार को आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने इटावा लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भरथना क्षेत्र ने हमेशा ही समाजवादियों का साथ दिया है। नेताजी से लेकर अखिलेश यादव आदि तक सभी का भरपूर सहयोग किया। जनसभा में आए कई बुजुर्ग तो नेताजी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चले हैं।
कहा कि समाजवादी नेता व कार्यकर्ता दबाव में न आएं और 13 मई को दोपहर 12 बजे तक बूथ पर सक्रिय होकर ज्यादा से ज्यादा वोट डलवाएं। अपने सम्मान व स्वाभिमान और संविधान की रक्षा के लिए भाजपा सरकार को हटाना है। कहा कि पिछले 10 साल से युवाओं के लिए कोई नौकरी नहीं आई। जो परीक्षा हुईं भी हैं उनके साजिश के तहत पेपर लीक कराए गए। पेपर लीक की आड़ में सरकार आरक्षण में सेंधमारी की योजना बना रही है। भाजपा सरकार की नीयत व नीति दोनों में खोट है।
विज्ञापन

उधर, डिंपल यादव ने जनसभा के बाद जिला पंचायत कार्यालय में महिला सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए केजरीवाल की रिहाई पर खुशी जाहिर की। वहीं, उन्होंने प्रो. रामगोपाल यादव के राममंदिर पर दिए गए बयान पर कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं। वह आर्किटेक्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल, सपा जिलाध्यक्ष बबलू शाक्य, राघवेंद्र गौतम, नगर पालिकाध्यक्ष अजय यादव गुल्लू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, मनोज यादव बंटी, श्रीनवेश यादव आदि ने भी जनसभा को संबोधित किया। संचालन पूर्व राज्यमंत्री अशोक यादव ने किया।


-------------------




प्रचार का अंतिम दिन आज, शक्ति कपूर और योगी कर सकते रोड शो
इटावा। बीजेपी प्रत्याशी डॉ. रामशंकर कठेरिया के समर्थन में प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोड शो कर सकते हैं। वह केंद्रीय चुनाव कार्यालय इटावा से चलकर पक्का तालाब से पुरबिया टोला बाजार होते हुए नौरंगाबाद से शास्त्री चौराहा पहुंचेंगे। यहां से जीआईसी पर रोड शो समाप्त होगा। हालांकि इस कार्यक्रम की रात तक पुष्टि नहीं हो सकी थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed